नारनौल | तेज आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई : इंडस्ट्रियल एरिया की 33 केवी सप्लाई ठप, कई इलाकों में लाइट गुल

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल

नारनौल  तेज आंधी और बारिश के बाद बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। इंडस्ट्रियल एरिया की 33 केवी सप्लाई ठप होने से कई इलाकों में बिजली गुल है।

नारनौल में करीब दो घंटे पहले आई तेज आंधी और बारिश के चलते बिजली व्यवस्था चरमरा गई। मौसम के अचानक बदले मिजाज के कारण बिजली लाइनों में फॉल्ट आ गया।

जानकारी के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया की 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। इसके चलते आसपास के क्षेत्रों में भी लाइट गुल हो गई।

बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों और उद्योगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के बीच बिजली कटौती ने परेशानी और बढ़ा दी है।बिजली विभाग की ओर से जारी संदेश में बताया गया है कि आंधी के कारण लाइन में तकनीकी खराबी आई है। टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी हुई है और जल्द सप्लाई बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | रेवाड़ी रोड आपार होटल में हड़कंप: पिता की डांट से घबराया युवक तीसरी मंजिल पर चढ़ा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल | रेवाड़ी रोड स्थित आपार होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब शराब पी रहे चार युवकों में से एक युवक अपने पिता के आने पर डर गया और तीसरी मंजिल की खिड़की पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। जानकारी के ...
Continue Reading

नारनौल। एचसीएस परीक्षार्थियों को राहत : रोडवेज की विशेष बसें बनी सहारा | समय पर केंद्र पहुंचे अभ्यर्थी

रामचन्द्र सैनी
|
एचपीएससी की परीक्षा देने के लिए रोडवेज की यात्रा करते अभ्यर्थी।
एचपीएससी की परीक्षा देने के लिए रोडवेज की यात्रा करते अभ्यर्थी।
हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों और उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एचसीएस एवं अन्य एलाइड सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों हेतु विशेष परिवहन व्यवस्था की गई, जिससे अभ्यर्थियों का सफर सुगम ह...
Continue Reading

नारनौल। सखी केंद्र का औचक निरीक्षण : पीड़ित महिलाओं को संवेदनशील सहायता के निर्देश | मुफ्त कानूनी मदद पर जोर

रामचन्द्र सैनी
|
रिकॉर्ड की जांच करती सीजेएम नीलम कुमारी।
रिकॉर्ड की जांच करती सीजेएम नीलम कुमारी।
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने सोमवार को नारनौल स्थित वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में हिंसा पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: