भिवानी | मिलकपुर गांव में बड़ा हादसा : चलती निजी बस में लगी आग, 2 की जिंदा जलकर मौत, 2 घायल
भिवानी | मिलकपुर के पास भिवानी से हांसी जा रही एक निजी बस में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार भिवानी से हांसी की ओर जा रही एक निजी बस में मिलकपुर […]

भिवानी | मिलकपुर के पास भिवानी से हांसी जा रही एक निजी बस में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार भिवानी से हांसी की ओर जा रही एक निजी बस में मिलकपुर गांव के पास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे के दौरान मौके पर भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इस भीषण हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास किए। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।



