नारनौल समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक में सख्ती | लंबित शिकायतों के जल्द निपटारे के निर्देश : जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल

नारनौल में समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देती उपायुक्त अनुपमा अंजली।
नारनौल में समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देती उपायुक्त अनुपमा अंजली।

नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्थानीय लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में आयोजित समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को जन समस्याओं के निपटारे में और अधिक गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा लोगों की शिकायतों का मौके पर ही उचित समाधान करना है, इसलिए सभी अधिकारी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निपटाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि शिकायतों का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर होना चाहिए, ताकि आम जनता को वास्तविक राहत मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करते समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि विभाग द्वारा दिया गया जवाब स्पष्ट और सटीक होना चाहिए, जिससे शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो सके और वही समस्या दोबारा सामने न आए। उपायुक्त ने चेतावनी दी कि यदि किसी शिकायत का समाधान सही तरीके से नहीं किया गया तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात को धैर्यपूर्वक सुनकर उसका उचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HCS परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज की विशेष बसें पंचकूला, यमुनानगर और फरीदाबाद के लिए रूट तय : तय समय पर रवाना होंगी गाड़ियां

|
नारनौल। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली एचसीएस (एग्जीक्यूटिव) एवं अन्य एलाइड सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल डिपो ने विशेष तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री न...
Continue Reading

जिला न्यायालय नारनौल में आपदा मॉक ड्रिल का आयोजन आग लगने की स्थिति पर रेस्क्यू अभ्यास : टीमों की तत्परता और समन्वय परखा गया

हरविन्द्र यादव
|
जिला न्यायालय नारनौलमें आपदा से निपटने की मॉक ड्रिल
जिला न्यायालय नारनौलमें आपदा से निपटने की मॉक ड्रिल
नारनौल।आपदा या आपातकालीन स्थिति में तैयारियों की जमीनी हकीकत परखने के उद्देश्य से जिला न्यायालय परिसर में वृहद मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास के जरिए पुलिस, फायर ब्रिगेड, रेड क्रॉस और आपदा प्रबंधन टीमों की तत्परता और आपसी समन्वय का परीक्ष...
Continue Reading

नारनौल। सड़क निर्माण में बाधा पर चला बुलडोज़र : नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण, अवैध दीवार तोड़ी | विकास कार्यों में रुकावट नहीं होगी

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल के मोहल्ला गुदड़ी में अतिक्रमण हटाते हुए नगर परिषद की टीम, जेसीबी से अवैध दीवार को तोड़ा गया।
नारनौल के मोहल्ला गुदड़ी में अतिक्रमण हटाते हुए नगर परिषद की टीम, जेसीबी से अवैध दीवार को तोड़ा गया।
नारनौल। नगर परिषद ने शहर में सड़क निर्माण कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पुरानी मंडी के मोहल्ला गुदड़ी में नगर परिषद की टीम ने अवैध कब्जे को हटाया। जानकारी के अनुसार सुरेश और दीपक नामक व...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: