नारनौल गैस दुरुपयोग पर सख्ती | 33 जगह छापेमारी, 216 सिलेंडर जब्त : ढाबों-होटलों में अवैध उपयोग पकड़ा | नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई

रिपोर्टर:
| नारनौल
घरेलू गैस सिलेंडर
घरेलू गैस सिलेंडर

जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। उपायुक्त अनुपमा अंजली के निर्देशों पर संबंधित विभाग की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं और संदिग्ध स्थानों पर नजर बनाए हुए हैं।

सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी अरुण सैनी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना और गैस के अनधिकृत उपयोग पर रोक लगाना है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक जिले के विभिन्न हिस्सों में 33 स्थानों पर छापेमारी की जा चुकी है। इस दौरान ढाबों, होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में 216 घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से उपयोग होते पाए गए, जिन्हें विभाग ने तुरंत जब्त कर लिया। साथ ही दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विभाग ने आमजन और व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विवाह-शादियों और अन्य मांगलिक आयोजनों में केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग किया जाए। बैंक्विट हॉल, मैरिज गार्डन और कैटरिंग संचालकों को चेतावनी दी गई है कि घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल कर नियमों का उल्लंघन न करें।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने में सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि आगे भी इस तरह की औचक छापेमारी जारी रहेगी और यदि कोई भी व्यावसायिक इकाई घरेलू गैस का अवैध उपयोग करते हुए पकड़ी गई, तो उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड...
Continue Reading

नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार न...
Continue Reading

नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृ...
Continue Reading
Advertisement

Trending