ज़िला
नारनौल। नई सोच-नया शहर अभियान से स्वच्छता को मिला बल : हुडा सेक्टर-वन में नगर परिषद व निवासियों ने लिया संकल्प
नारनौल | हुडा सेक्टर-वन में शुक्रवार एक मई को “नई सोच नया शहर” अभियान के अंतर्गत नगर परिषद नारनौल के कर्मचारियों और हुडा निवासियों ने मिलकर स्वच्छता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा प्रबंधन और शहर को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान जेई विकास शर्मा, नगर परिषद कर्मचारी दीपक तथा हुडा रेजिडेंटल वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान नरेश चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बेहतर कूड़ा प्रबंधन से होने वाले पर्यावरणीय और सामाजिक लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूक करते अधिकारी, गीले-सूखे कचरे को अलग रखने की दी जानकारी।
कार्यक्रम में टीम ने ना केवल हुडा बल्कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाए तो नारनौल को स्वच्छ सर्वेक्षण में अग्रणी शहर बनाया जा सकता है।
नगर परिषद की टीम और जागरूक नागरिकों की यह सामूहिक पहल शहर में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक बदलाव का संदेश दे रही है।
नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचीं 52 शिकायतें : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
नारनौल | हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय जनता के विश्वास की जीत : डॉ. यतेंद्र राव
रेवाड़ी | जीत के बाद बदले सुर : बीजेपी के नाम पर मांगे वोट | अब सिर्फ राव परिवार का गुणगान | विनीता पिपल की पोस्ट ने खोली अंदरूनी राजनीति
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद