ज़िला
नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में : 9 केंद्रों पर सख्त निगरानी
नारनौल। देश की प्रतिष्ठित नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त अनुपमा अंजली के निर्देशों पर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्थाओं को लेकर सख्त इंतजाम किए गए हैं।
जिले के नारनौल और महेंद्रगढ़ उपमंडल में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 6 केंद्र नारनौल और 3 केंद्र महेंद्रगढ़ में स्थापित किए गए हैं। प्रशासन ने प्रत्येक केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और कार्यकारी मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और परीक्षार्थियों को पूरी सुविधा मिल सके।
इस पूरी परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी प्रशांत कुमार को कंट्रोल रूम का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। परीक्षा से जुड़ी सभी सूचनाओं और शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 01282-251322 जारी किया गया है, जहां से पल-पल की स्थिति पर नजर रखी जाएगी।
परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं परखते हुए अधिकारी और पुलिस टीम।
कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को सुचारू रखने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। थाना शहर नारनौल में जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जसवीर सिंह, थाना सदर नारनौल में बीकेएन पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य अनिल यादव, थाना शहर महेंद्रगढ़ में पंचायती राज के एसडीओ कुलदीप और यातायात थाना नारनौल में एचएसएएमबी के एसडीओ प्रवेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रिजर्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में आरएफओ रजनीश कुमार और कार्यकारी अभियंता अमित जैन को नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस और मजिस्ट्रेट आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि परीक्षा के दौरान बाहरी हस्तक्षेप पूरी तरह रोका जा सके। जिला प्रशासन ने कहा है कि अंतिम समय तक सभी व्यवस्थाओं को पूरी गंभीरता के साथ दुरुस्त रखा जाए ताकि नीट परीक्षा बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
नारनौल | जिला बार एसोसिएशन का सम्मान समारोह : न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों का हुआ अभिनंदन
नारनौल | फाइनेंसरों के दबाव में माइन संचालक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम | कुंड बॉर्डर पर गाड़ी में जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
नारनौल | राजकीय महाविद्यालय में एमएससी फिजिक्स को मंजूरी : 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक और मिनी स्टेडियम भी बनेगा
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद