Jaipur News | ज्योतिषाचार्य अभिमन्यु पाराशर सम्मानित : मिला मरुधरा आइकन पुरस्कार-2026 | जयपुर में हुआ समारोह)

ज्योतिष एवं हस्तरेखा के क्षेत्र में कार्य के लिए ज्योतिषाचार्य आचार्य अभिमन्यु पाराशर को ‘मरुधरा आइकन पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ज्योतिष, हस्तरेखा एवं सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य और जन मार्गदर्शन के लिए प्रदान किया गया।
जयपुर के होटल मिस्टिक फॉल्स में 3 सितंबर को आयोजित सम्मान समारोह में बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद और मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित ने आचार्य अभिमन्यु पाराशर को पुरस्कार प्रदान किया।
आयोजकों के अनुसार अभिमन्यु पाराशर लंबे समय से ज्योतिष, हस्तरेखा और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इसी योगदान को देखते हुए उन्हें इस वर्ष मरुधरा आइकन पुरस्कार के लिए चुना गया।
अभिमन्यु पाराशर को सम्मान मिलने पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी। इनमें नारनौल के पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया, ज्योतिषाचार्य डॉ. जगदीश महाराज, पं. कौशल दत्त शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. पूजा, आचार्य डीपी शास्त्री और ज्योतिषाचार्य चेतन प्रकाश दाधीच शामिल रहे।
इसके अलावा समाजसेवी गोपाल भाई, महेश वाधवानी, राजेश गुप्ता, मनीष सोनी, कैलाशचंद्र शर्मा, जेपी शर्मा, डॉ. रमन सेंगर, राजेश शर्मा, ओंकारमल शर्मा, डॉ. मनोज कुमार मीणा, बिट्टू स्वामी, बजरंग लाल यादव बबलू और राजकुमार यादव गुरुजी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
डॉ. रामानंद शर्मा, अधिवक्ता संजय सुरोलिया, डॉ. ताराचंद शर्मा, डॉ. रामनिवास मानव, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. पूरणमल सुरोलिया, डॉ. प्रदीप कुमार सुरोलिया, प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश शर्मा, डॉ. जगदीप शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, अशोक कुमार, सुरेश जेवरिया और अधिवक्ता पवन कुमार शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी पुरस्कार मिलने पर बधाई दी।
Editor: State Desk



