Rewari News | सत्यप्रकाश जरावता ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद : अजय कांटीवाल के कार्यालय पहुंचे | संगठन की मजबूती पर जोर

भाजपा के प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता भाजपा नेता अजय कांटीवाल के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जरावता ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों और पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की।
सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच लगातार सक्रिय रहना चाहिए।
इस दौरान भाजपा नेता अजय कांटीवाल ने प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा और दिशा देता है।

अजय कांटीवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ सरकार की योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद जरावता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत की।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान, सुनील ग्रोवर, सत्यदेव यादव, ईश्वर चनीजा, यशवंत भारद्वाज, दीपक मंगला, नितेश अग्रवाल, जयवीर योगी, मनवीर लाम्बा, कविता गुप्ता, नवीन रोहिल्ला, दीपा भारद्वाज, नीरू भारद्वाज, कृपा जेमिनी, एडवोकेट ममता सैनी, संजय चौहान, नितिन गुप्ता, मनोज और विक्की सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।



