ज़िला
फरीदाबाद। परांठे की दुकान से पीछा कर की लूट : स्कूटी से रोककर मोबाइल व रुपये 10,000 छीने | क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने 3 आरोपी दबोचे
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांई धाम रोड पर एक वाहन चालक से मारपीट कर मोबाइल फोन और रुपये 10,000 की लूट करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नरेंद्र (26), राहुल (19) और विकास (20) के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह वारदात 24/25 मई की रात की है। सेक्टर-79 निवासी एक व्यक्ति ने थाना खेड़ीपुल में शिकायत दी थी कि वह एसजीएम नगर स्थित फैक्ट्री से घर लौट रहा था। सांई धाम रोड पर तीन स्कूटी सवार युवकों ने उसकी गाड़ी के आगे स्कूटी लगाकर उसे रोक लिया और मारपीट करते हुए उसका मोबाइल फोन तथा डैशबोर्ड में रखे रुपये 10,000 लूट लिए।
शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने तकनीकी और सूचनात्मक आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जांच में सामने आया कि आरोपी नरेंद्र और राहुल मामा-भांजा हैं, जबकि विकास राहुल का दोस्त है। तीनों अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) से फरीदाबाद आए हुए थे और सेक्टर-85 में रह रहे थे। नरेंद्र की यहां पनीर की दुकान है।
पुलिस के अनुसार घटना की रात तीनों पहले एक पराठे की दुकान पर खाना खा रहे थे, वहीं पर उन्होंने शिकायतकर्ता को भी देखा। उसके बाद उन्होंने उसका पीछा करना शुरू किया और साईं धाम रोड पर स्कूटी से उसकी गाड़ी को रोककर वारदात को अंजाम दिया।
वारदात में इस्तेमाल स्कूटी नरेंद्र की बताई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।
रेवाड़ी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रेवाड़ी पहुंचीं डॉ. अर्चना गुप्ता : काठूवास टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत | कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
रेवाड़ी | जिंदगी को हाँ, नशे को ना : केएलपी कॉलेज में भव्य जागरूकता कार्यक्रम | नशा मुक्त रेवाड़ी पखवाड़े में पुलिस का बड़ा संदेश
फरीदाबाद | फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे रुपये 15 लाख : खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार | खाते में आए थे ठगी के रुपये 4 लाख | साइबर थाना एनआईटी की कार्रवाई
-
सतनाली4 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली4 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
सतनाली6 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री