नांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा

रिपोर्टर: रामपाल फ़ौजी
| नांगल चौधरी
नांगल चौधरी क्षेत्र में खेत के बंद कुएं से शव निकालती पुलिस
नांगल चौधरी क्षेत्र में खेत के बंद कुएं से शव निकालती पुलिस

नांगल चौधरी | क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां खेतों में बने एक बंद और खंडहरनुमा कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सुबह अपने बुजुर्ग पिता के साथ खेतों में गया था। घटना वार्ड नंबर-7 स्थित ढाणी ठाकरान की है। परिजनों के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी और आज ही उसे उपचार के लिए जयपुर ले जाने की तैयारी थी।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-7 ढाणी ठाकरान निवासी करीब 35 वर्षीय सत्यनारायण अल सुबह अपने बुजुर्ग पिता के साथ खेतों में गया था। इसी दौरान गांव के खेतों में स्थित एक पुराने बंद कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद कुएं से शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

 

परिजनों के मुताबिक सत्यनारायण की मानसिक हालत कुछ समय से ठीक नहीं थी, जिसके उपचार के लिए उसे आज जयपुर ले जाना था। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और बुजुर्ग पिता को छोड़ गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि उसकी पत्नी, बेटियों और बुजुर्ग पिता को सहारा मिल सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी | क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रायमलिकपुर के पास उस समय हुआ जब राजस्थान के बहरोड़ से लौट रही बोलेरो गाड़ी एक ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण...
Continue Reading

नांगल चौधरी। दताल के पास देर रात भीषण हादसा : कई बार पलटी कार | 4 युवक सुरक्षित

मंजीत सोनी
|
दताल गांव के पास हादसे के बाद सड़क किनारे क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी कार।
दताल गांव के पास हादसे के बाद सड़क किनारे क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी कार।
नांगल चौधरी। दताल गांव के पास नारनौल-कोटपूतली मार्ग पर स्थित रेस्ट एरिया के नजदीक शनिवार देर रात करीब 2 बजे एक कार अनियंत्रित होकर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण बिगड़ने के बाद सड़क पर कर...
Continue Reading

नांगल चौधरी। योगगुरु बाबा रामदेव की जन्मस्थली सैदलीपुर में गूंजा शौर्य का स्वर : बच्चों ने सीखी तलवार, लाठी और भाला चलाने की कला

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी। विश्व प्रसिद्ध योगगुरु बाबा रामदेव की जन्मस्थली सैदलीपुर इन दिनों शौर्य, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के वातावरण से सराबोर है। गांव में आयोजित आर्य वीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर, दीक्षांत समारोह एवं वार्षिक आर्य महासम्मेलन ...
Continue Reading
Advertisement

Trending