रेवाड़ी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रेवाड़ी पहुंचीं डॉ. अर्चना गुप्ता : काठूवास टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत | कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

रिपोर्टर: आदर्श शर्मा
| रेवाड़ी

रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता बुधवार को पहली बार रेवाड़ी पहुंचीं। उनके आगमन पर काठूवास टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और जोरदार नारों के साथ डॉ. अर्चना गुप्ता का अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता और अधिक ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद। परांठे की दुकान से पीछा कर की लूट : स्कूटी से रोककर मोबाइल व रुपये 10,000 छीने | क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने 3 आरोपी दबोचे

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांई धाम रोड पर एक वाहन चालक से मारपीट कर मोबाइल फोन और रुपये 10,000 की लूट करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नरेंद्र (26), राहुल (19) और...
Continue Reading

रेवाड़ी | जिंदगी को हाँ, नशे को ना : केएलपी कॉलेज में भव्य जागरूकता कार्यक्रम | नशा मुक्त रेवाड़ी पखवाड़े में पुलिस का बड़ा संदेश

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले 'अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस' के उपलक्ष्य में और 'नशा मुक्त रेवाड़ी पखवाड़ा' के अंतर्गत आज बुधवार को रेवाड़ी के केएलपी (KLP) कॉलेज में जिला पुलिस प्रशासन की ओर से एक भव्य और विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ...
Continue Reading

फरीदाबाद | फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे रुपये 15 लाख : खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार | खाते में आए थे ठगी के रुपये 4 लाख | साइबर थाना एनआईटी की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर ऑनलाइन गेमिंग एवं निवेश प्लेटफॉर्म में अधिक मुनाफे का लालच देकर रुपये 15 लाख की साइबर ठगी करने के मामले में 23 जून 2026 को साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाताधारक सहित 3 आरोपितों को रोहतक से गिरफ्तार किया है। जिन...
Continue Reading
Advertisement

Trending