सतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड

रिपोर्टर: विक्रम नेहरा
| सतनाली
श्री श्याम गौ सेवा धाम सतनाली में गौवंश के लिए निर्मित नया शेड और उपस्थित गोभक्त।
श्री श्याम गौ सेवा धाम सतनाली में गौवंश के लिए निर्मित नया शेड और उपस्थित गोभक्त।

सतनाली | गौसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए सुरेश कुमार गोयल डिगरोता ने श्री श्याम गौ सेवा धाम सतनाली में अपने स्वर्गीय पिता हरद्वारीलाल गोयल तथा स्वर्गीय माता श्रीमती सारा देवी की पावन स्मृति में गौवंश के लिए एक विशाल शेड का निर्माण करवाया है। इस पुनीत कार्य की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।

गोशाला प्रबंधन समिति के महंत रामस्वरूप महाराज ने बताया कि नव-निर्मित शेड से गौवंश को गर्मी, सर्दी और बरसात जैसे मौसमों में बेहतर सुरक्षा एवं आराम मिलेगा। इससे गोशाला में पशुओं के रख-रखाव की व्यवस्था भी और अधिक सुदृढ़ होगी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि माता-पिता की स्मृति को जीवंत रखने का इससे बेहतर माध्यम नहीं हो सकता कि उनकी याद में ऐसा कार्य किया जाए, जिससे मूक प्राणियों और समाज को लाभ पहुंचे। सुरेश कुमार गोयल द्वारा किया गया यह योगदान समाज में सेवा, संस्कार और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देता है।

गोशाला समिति ने सुरेश कुमार गोयल एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों के सहयोग से ही गौशालाओं का विकास संभव है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी गौसेवा के ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय हरद्वारीलाल गोयल एवं स्वर्गीय श्रीमती सारा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को याद किया तथा इस सेवा कार्य को उनकी पुण्य स्मृति के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। इस मौके पर महंत रामस्वरूप महाराज,सुरेश कुमार गोयल, गायत्री देवी,रेखा देवी,सुनील पारीक शास्त्री, कैलाश गोयल, दिनेश गोयल, राजू गोयल, प्रवेश गोयल, सुनील, सोनू, सविता गोयल, शशी गोयल, अन्जू गोयल एवं अन्य गोभक्त उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

विक्रम नेहरा
|
श्री श्याम गौ सेवा धाम में राहुल गांधी के जन्मदिवस पर गौसेवा करते कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रामरूप बारडा का स्वागत करते पदाधिकारी।
श्री श्याम गौ सेवा धाम में राहुल गांधी के जन्मदिवस पर गौसेवा करते कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रामरूप बारडा का स्वागत करते पदाधिकारी।
सतनाली | कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर सतनाली ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्री श्याम गौ सेवा धाम में गायों को हरा चारा सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गौमाताओं को ह...
Continue Reading

सतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग

विक्रम नेहरा
|
बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग
बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग
सतनाली | हाल ही में हुई बारिश के बाद सतनाली से बास व ढाणा होते हुए राजस्थान के बुहाना क्षेत्र को जोड़ने वाला करीब डेढ़ से दो किलोमीटर लंबा कच्चा संपर्क मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया। मार्ग पर कई स्थानों पर पानी भर जाने और कीचड़ फैलने से आवागमन प्रभावि...
Continue Reading

सतनाली | बारिश की मार से ढही बीडीपीओ कार्यालय की चारदीवारी : सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल | बड़ा हादसा टला

विक्रम नेहरा
|
सतनाली स्थित बीडीपीओ कार्यालय परिसर में बारिश के बाद गिरी चारदीवारी और क्षतिग्रस्त हुआ सीमेंटेड प्लेटफॉर्म।
सतनाली स्थित बीडीपीओ कार्यालय परिसर में बारिश के बाद गिरी चारदीवारी और क्षतिग्रस्त हुआ सीमेंटेड प्लेटफॉर्म।
सतनाली | क्षेत्र में हुई बारिश ने एक बार फिर सरकारी भवनों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सतनाली स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय परिसर की चारदीवारी का एक बड़ा हिस्सा लगातार हुई वर्षा के बाद अचानक धराशायी हो ...
Continue Reading
Advertisement

Trending