फतेहाबाद | थाना शहर रतिया पुलिस की कार्रवाई : लूट के मामले में दो अन्य सह आरोपी काबू

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
मामले की जानकारी देती रतिया एसएचओ पुष्पा।
मामले की जानकारी देती रतिया एसएचओ पुष्पा।

फतेहाबाद | थाना शहर रतिया पुलिस ने लूटपाट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 03 रतिया निवासी कुलदीप उर्फ बाला पुत्र जगसीर सिंह उर्फ बूटा तथा वार्ड नंबर 08 रतिया निवासी लभ सिंह उर्फ लवी उर्फ लवप्रीत पुत्र सतनाम सिंह को काबू किया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है।

पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए दोनों आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए दोनों आरोपी।

थाना शहर रतिया प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि शिकायतकर्ता वार्ड नंबर 09 रतिया निवासी हरमन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह आइसक्रीम का ठेला लगाकर शहर में फेरी लगाता है। 21 मार्च 2026 को हनुमान चौक से शिव चौक की ओर जाते समय कुछ युवकों ने आइसक्रीम लेने के बहाने उसे एक मकान में बुला लिया। वहां उससे 3000 रुपये छीन लिए गए, मारपीट की गई तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायत के आधार पर थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 71 दिनांक 26 मार्च 2026 के तहत धारा 304(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों की पहचान की। कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पूर्व में काबू कर लिया गया था, जबकि अब दोनों अन्य सह आरोपियों को भी गिरफ्तार कर मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है।

महिला निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश प्राप्त हुए। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल कर रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | पुलिस की एडवाइजरी : क्रिकेट बुकी और सट्टेबाजों के चंगुल में न फंसे | जीवन अमूल्य है

राजेश भाम्भू
|
पुलिस कप्तान नितिका खट्टर जानकारी देते हुए
पुलिस कप्तान नितिका खट्टर जानकारी देते हुए
फतेहाबाद | पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के निर्देशानुसार फतेहाबाद पुलिस द्वारा आमजन के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को सट्टेबाजी और ऑनलाइन जुए जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रखना तथा इसके द...
Continue Reading

फतेहाबाद | बेकाबू रिट्ज कार का कहर : ई-रिक्शा समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर

राजेश भाम्भू
|
रिट्ज कार को कब्जे में लेते पुलिसकर्मी।
रिट्ज कार को कब्जे में लेते पुलिसकर्मी।
फतेहाबाद | भूना रोड पर शनिवार को रिट्ज कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए तीन अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया, जबकि ई-रिक्शा चालक को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल ...
Continue Reading

फरीदाबाद | पेपर बॉक्स/रीम आर्डर के नाम पर 1,45,000 रुपये की ठगी : साइबर थाना NIT की टीम ने खाताधारक को किया गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ आरोपी।
साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ आरोपी।
फरीदाबाद | पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पेपर बॉक्स/रीम आर्डर के नाम पर 1,45,000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान सूरज गुप्ता(19) वासी...
Continue Reading
Advertisement

Trending