ज़िला
बेटी के जन्म पर पूरे गांव में जश्न : दूसरी पौती पर कुआं पूजन कर दी मिसाल , दो बेटियों के बाद परिवार ने लिया बड़ा संकल्प
नांगल चौधरी क्षेत्र के धोलेड़ा गांव से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां आज भी समाज में बेटे-बेटी के बीच फर्क की सोच के बीच एक परिवार ने अनोखी मिसाल पेश की। गांव के सत्यवीर सिंह और उनकी पत्नी विनोद देवी ने अपनी दूसरी पौती के जन्म पर पूरे गांव में कुआं पूजन और प्रतिभोज का आयोजन किया। इस मौके पर गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और परिवार की इस सोच की जमकर सराहना की।
परिवार ने यह संदेश दिया कि बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं होता और बेटियां भी परिवार का नाम रोशन कर सकती हैं। जहां आमतौर पर बेटियों के जन्म पर सादगी रखी जाती है, वहीं इस परिवार ने पूरे गांव को आमंत्रित कर खुशी साझा की, जो समाज के लिए एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया।
परिवार का कहना है कि उन्हें बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं दिखता। दो बेटियों के बाद अब उन्होंने परिवार को आगे नहीं बढ़ाने का भी संकल्प लिया है, ताकि बेटियों को बेहतर परवरिश और शिक्षा दी जा सके।
नवजात की मां ने बताया कि उन्होंने संदीप उर्फ टोनी को अपना आदर्श माना है, जिनकी भी दो बेटियां हैं और उन्होंने बेटियों को ही अपनी ताकत बनाया है। परिवार का मानना है कि अगर समाज में ऐसे उदाहरण बढ़ेंगे तो बेटा-बेटी के बीच भेदभाव की सोच अपने आप खत्म हो जाएगी।
नारनौल | महिला आरक्षण पर विपक्ष का प्रचार भ्रामक : संवैधानिक प्रक्रिया समझना जरूरी : डॉ. अभय यादव
नांगल चौधरी | पिज्जा कैफे पर पुलिस की औचक छापेमारी, केबिन-पर्दे हटवाए : संचालकों को सख्त हिदायत
नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद