ज़िला
नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्थानीय पीजी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान सुपरवाइजरों और प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना मात्र एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी सावधानी और ईमानदारी के साथ निभाने का आह्वान किया।
डीसी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का गहन अवलोकन करते हुए फील्ड में जाने वाले प्रगणकों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े ही भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का आधार बनते हैं, इसलिए इनकी शुद्धता और विश्वसनीयता बनाए रखना हर कर्मचारी का नैतिक कर्तव्य है।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे फील्ड में कार्य के दौरान आमजन से सीधा संवाद स्थापित करें और हर जानकारी को पूरी सतर्कता के साथ दर्ज करें। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि कोई भी परिवार या व्यक्ति गणना से वंचित न रहे, क्योंकि प्रत्येक नागरिक का डेटा देश की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर सीटीएम डॉ. मंगल सैन, जनगणना कोऑर्डिनेटर अनिकेत यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे जनगणना के डिजिटल स्वरूप को अपनाएं और आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक है, जो देश के डेटा को अधिक सटीक बनाने में सहायक होगी। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी सही जानकारी दर्ज कर राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में योगदान दें।
नांगल चौधरी | पिज्जा कैफे पर पुलिस की औचक छापेमारी, केबिन-पर्दे हटवाए : संचालकों को सख्त हिदायत
नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर
सतनाली | सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : साफ-सफाई व सुविधाओं पर दिया जोर | ओपीडी, इमरजेंसी और दवा केंद्र का लिया जायजा |
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद