नांगल चौधरी | पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर : सवा सौ यूनिट रक्त संग्रह , युवाओं की बढ़ी भागीदारी , सेवा का दिया संदेश

रिपोर्टर: रामपाल फ़ौजी
|
रक्तदान शिविर में सराहनीय योगदान पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते आयोजक।
रक्तदान शिविर में सराहनीय योगदान पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते आयोजक।

क्षेत्र के एकमात्र एसएस ट्रॉमा सेंटर एंड अस्पताल में पूर्व एसडीओ स्वर्गीय सत्यवीर सिंह की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा ने किया, जिसमें युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर के दौरान करीब सवा सौ यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

इस अवसर पर युवा समाजसेवी व उद्यमी डॉ. विकास यादव ने भी रक्तदान कर अपनी सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि रक्तदान वास्तव में महादान है और इससे बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता।

अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में दो से तीन बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि इससे न केवल जरूरतमंद की जान बचती है, बल्कि यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा भी है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी एक व्यक्ति के रक्तदान से किसी जरूरतमंद का जीवन बचता है, तो यह सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता की भावना को और मजबूत करते हैं।

रक्तदान शिविर के सफल आयोजन को लेकर क्षेत्रभर में आयोजकों और रक्तदाताओं की सराहना की जा रही है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल

हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
|
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर लौट रही पर्यटकों से भरी एक निजी वॉल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर...
Continue Reading

नांगल चौधरी | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण का शेड्यूल जारी | 22 सितंबर को होगा अंतिम प्रकाशन

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की एक दिवसीय कार्यशाला मौजूद बीएलए।
नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की एक दिवसीय कार्यशाला मौजूद बीएलए।
नांगल चौधरी | उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के निर्देशानुसार पंचायत भवन नारनौल में 71-नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन तीन चरणों में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्...
Continue Reading

नांगल चौधरी | 3 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू : नियमित योग से बढ़ेगी धैर्य व सहनशीलता

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
योग करते एसडीएम उदय सिंह व अन्य।
योग करते एसडीएम उदय सिंह व अन्य।
नांगल चौधरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर खंड नांगल चौधरी में बुधवार से 3 दिवसीय खंड स्तरीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। 11 से 13 जून तक चलने वाले इस शिविर का उद्घाटन एसडीएम उदय सिंह ने किया। शिविर में आयुष ...
Continue Reading
Advertisement

Trending