ज़िला
नांगल चौधरी। सड़क निर्माण में लापरवाही पर बवाल : डस्ट की जगह रेत से काम करने के आरोप | स्थानीय लोगों में भारी रोष | “जांच व कार्रवाई की उठी मांग
नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शहीद मेजर सतीश दहिया कॉलेज से 148-B बाईपास तक करीब 25 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा और डस्ट की जगह बालू-रेत का उपयोग कर केवल लीपापोती की जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ है, लेकिन कई स्थानों पर सड़क की सतह धंसने लगी है। उनका आरोप है कि निर्माण के दौरान सही तरीके से रोलिंग नहीं कराई गई, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि शुरुआत में ही गुणवत्ता से समझौता किया गया, तो यह सड़क कुछ ही समय में टूट सकती है और सरकारी धन की बर्बादी होगी।

सड़क निर्माण में अनियमितता नांगल चौधरी
स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने कहा कि सार्वजनिक धन से किए जा रहे विकास कार्यों में इस तरह की लापरवाही बेहद चिंताजनक है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में पारदर्शिता और निगरानी की कमी के चलते ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं।
हैरानी की बात यह भी सामने आई है कि नगर पालिका के अधिकारियों की सख्त कार्यशैली के बावजूद इस तरह की कथित अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इससे यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह काम हो रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की तकनीकी जांच करवाई जाए और यदि गुणवत्ता में कमी पाई जाए तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर रोक लगाई जा सके।
निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता
नांगल चौधरी। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति को समर्पित रहा विद्यासागर आर्य का जन्मदिवस : आर्य वीरांगना शिविर में त्रिवेणी सहित 21 पौधे लगाकर दिया हरित भविष्य का संदेश
नांगल चौधरी | अकबरपुर फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा : दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर घायल, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल1 day agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। गोमुख से सोमनाथ तक आस्था का अद्भुत संकल्प : हजारों किलोमीटर की पैदल गंगाजल यात्रा नांगल चौधरी पहुंची