नारनौल। नई सोच-नया शहर अभियान से स्वच्छता को मिला बल : हुडा सेक्टर-वन में नगर परिषद व निवासियों ने लिया संकल्प

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
हुडा सेक्टर-वन में “नई सोच नया शहर” अभियान के तहत स्वच्छता का संकल्प लेते नगर परिषद कर्मचारी व निवासी।
हुडा सेक्टर-वन में “नई सोच नया शहर” अभियान के तहत स्वच्छता का संकल्प लेते नगर परिषद कर्मचारी व निवासी।

नारनौल | हुडा सेक्टर-वन में  शुक्रवार एक मई को “नई सोच नया शहर” अभियान के अंतर्गत नगर परिषद नारनौल के कर्मचारियों और हुडा निवासियों ने मिलकर स्वच्छता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा प्रबंधन और शहर को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान जेई विकास शर्मा, नगर परिषद कर्मचारी दीपक तथा हुडा रेजिडेंटल वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान नरेश चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बेहतर कूड़ा प्रबंधन से होने वाले पर्यावरणीय और सामाजिक लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूक करते अधिकारी, गीले-सूखे कचरे को अलग रखने की दी जानकारी।

कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूक करते अधिकारी, गीले-सूखे कचरे को अलग रखने की दी जानकारी।

कार्यक्रम में टीम ने ना केवल हुडा बल्कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाए तो नारनौल को स्वच्छ सर्वेक्षण में अग्रणी शहर बनाया जा सकता है।

नगर परिषद की टीम और जागरूक नागरिकों की यह सामूहिक पहल शहर में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक बदलाव का संदेश दे रही है।

Edit By: अंकिता किराड़
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | गौ सेवा समूह ने गोशाला में लगाई सवामणी : तीन साल से जारी है सेवा

Array
|
रघुनाथपुर गोशाला में सवामणी, गौ सेवा समूह ने गायों को हरा चारा व सब्जियां खिलाईं
रघुनाथपुर गोशाला में सवामणी, गौ सेवा समूह ने गायों को हरा चारा व सब्जियां खिलाईं
नारनौल | रघुनाथपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास सरकारी गोशाला में रविवार को गौ सेवा समूह द्वारा सवामणी लगाई गई। इस दौरान गौ भक्तों ने हरे चारे, फल और सब्जियों के माध्यम से गायों की सेवा की। गौ सेवा समूह के सदस्य पिछले तीन वर्षों से प्रत्येक रविवार को...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से बदला मौसम : फसलें व सोलर पैनल क्षतिग्रस्त, कई इलाकों में अलग असर

Array
|
ओलावृष्टि से फसलों और सोलर पैनलों को नुकसान
ओलावृष्टि से फसलों और सोलर पैनलों को नुकसान
महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली और अलग-अलग क्षेत्रों में इसका अलग असर देखने को मिला। निजामपुर क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राह...
Continue Reading

नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में : 9 केंद्रों पर सख्त निगरानी

Array
|
नीट परीक्षा तैयारियों का निरीक्षण करते उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक।
नीट परीक्षा तैयारियों का निरीक्षण करते उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक।
नारनौल। देश की प्रतिष्ठित नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त अनुपमा अंजली के निर्देशों पर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्था...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: