नारनौल | युवा कांग्रेस की मासिक बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस सम्पन्न : संगठन मजबूती और सक्रियता पर जोर

रिपोर्टर: हरिसिंह
| नारनौल
नारनौल में युवा कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
नारनौल में युवा कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

नारनौल | युवा कांग्रेस की मासिक बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आज PWD रेस्ट हाउस, नारनौल में आयोजित हुई, जिसमें हरियाणा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा प्रभारी सत्यवान गहलोत, सह-प्रभारी प्रियंका, जिला इंचार्ज दिनेश पोसवाल और मीडिया चेयरमैन एवं सह-प्रभारी प्रदीप यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की दिशा तय करने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

इस दौरान हरियाणा प्रभारी सत्यवान गहलोत ने कहा कि यदि संगठन में किसी प्रकार की बाधा होती, तो बैठक जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संभव नहीं होती। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपुष्ट सूचनाओं और अफवाहों से दूर रहने तथा सकारात्मक सोच के साथ संगठन हित में सक्रिय रहने की अपील की।

गहलोत ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो पदाधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से पालन नहीं कर रहे, चाहे वे विधानसभा स्तर के हों या ब्लॉक स्तर के, उन्हें अंतिम चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में वही पदाधिकारी बने रहेंगे जो सक्रिय रूप से कार्य करेंगे और पार्टी को मजबूत करने में योगदान देंगे।

जिला अध्यक्ष पुनीत बुलाना ने कहा कि महेंद्रगढ़ युवा कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है। कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

बैठक में महिला जिला अध्यक्ष डॉ. राज सुनेश सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे, जहां उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचीं 52 शिकायतें : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Array
|
नागरिकों की समस्याएं सुनते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नागरिकों की समस्याएं सुनते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के मौके पर समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर जिले में प्रभावी साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को लघु सचिवालय नारनौल में आयोजित विशेष समाधान शिविर में एसडीएम अनिरुद...
Continue Reading

नारनौल | हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय जनता के विश्वास की जीत : डॉ. यतेंद्र राव

Array
|
भाजपा जिला महेंद्रगढ़ अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव
भाजपा जिला महेंद्रगढ़ अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव
नारनौल | हरियाणा निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड विजय के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा जिला महेंद्रगढ़ अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने इस अवसर पर समस्त मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक...
Continue Reading

रेवाड़ी | जीत के बाद बदले सुर : बीजेपी के नाम पर मांगे वोट | अब सिर्फ राव परिवार का गुणगान | विनीता पिपल की पोस्ट ने खोली अंदरूनी राजनीति

Array
|
रेवाड़ी और धारूहेड़ा चुनाव जीत के बाद केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बढ़ी राजनीतिक चर्चा।
रेवाड़ी और धारूहेड़ा चुनाव जीत के बाद केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बढ़ी राजनीतिक चर्चा।
रेवाड़ी | नगर परिषद चुनाव खत्म होते ही अब जीत के श्रेय को लेकर राजनीति खुलकर सामने आने लगी है। नगर परिषद अध्यक्ष चुनी गई विनीता पिपल के सोशल मीडिया अकाउंट पर डाले गए एक पोस्टर ने भाजपा और राव समर्थकों के बीच अंदरूनी खींचतान की चर्चाओं को तेज कर दिया ...
Continue Reading
Advertisement

Trending