ज़िला
नारनौल | राजकीय महाविद्यालय में एमएससी फिजिक्स को मंजूरी : 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक और मिनी स्टेडियम भी बनेगा
नारनौल | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा और खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नारनौल के राजकीय महाविद्यालय को बड़ी सौगात मिली है। विधायक ओम प्रकाश यादव के प्रयासों से महाविद्यालय में इसी शैक्षणिक सत्र से एमएससी फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) पाठ्यक्रम शुरू करने की प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही कॉलेज परिसर में 400 मीटर का आधुनिक सिंथेटिक ट्रैक और मिनी स्टेडियम निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि एमएससी फिजिक्स की शुरुआत क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगी। अब विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और आर्थिक खर्च दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण और आसपास के विद्यार्थियों को घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉलेज में 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक और मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। आधुनिक खेल सुविधाएं मिलने से क्षेत्र के खिलाड़ियों और युवाओं को बेहतर अभ्यास मंच मिलेगा और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक ओम प्रकाश यादव का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकारी प्राचार्य डॉ. हवा सिंह, डीन प्रोफेसर नरेश कुमार यादव, डॉ. सतीश कुमार, रजिस्ट्रार डॉ. सत्यपाल सुलोदिया, भौतिकी विभागाध्यक्ष विशाल कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। स्टाफ और विद्यार्थियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
नारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
नारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
नारनौल | गांव गहली में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण : सिकंदर गहली बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे अमूल्य
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान