नारनौल | जिला में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : शिव स्तुति की रही गूंज

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
कलश यात्रा का नेतृत्व करती उपायुक्त अनुपमा अंजली।
कलश यात्रा का नेतृत्व करती उपायुक्त अनुपमा अंजली।

नारनौल | श्री सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को ऐतिहासिक नगरी नारनौल सहित पूरे महेंद्रगढ़ जिला में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत श्री गोपाल गौशाला स्थित श्री श्याम मंदिर से निकाली गई विशाल कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद मोडावाला मंदिर में भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया गया।

प्रधानमंत्री का संबोधन सुनते विधायक ओम प्रकाश यादव, डीसी अनुपमा अंजली व अन्य।

प्रधानमंत्री का संबोधन सुनते विधायक ओम प्रकाश यादव, डीसी अनुपमा अंजली व अन्य।

जिला स्तरीय समारोह में नारनौल विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। वहीं कार्यक्रम के दौरान गुजरात स्थित सोमनाथ तट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी प्रसारित किया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए सोमनाथ की गौरवशाली परंपरा और सनातन संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला।

जलाभिषेक करते विधायक ओमप्रकाश यादव।

जलाभिषेक करते विधायक ओमप्रकाश यादव।

कार्यक्रम में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्वयं पवित्र कलश उठाकर यात्रा का नेतृत्व किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक ओम प्रकाश यादव।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक ओम प्रकाश यादव।

मोडावाला मंदिर परिसर में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में सोमनाथ मंदिर के ऋग्वैदिक काल से लेकर वर्तमान तक के एक हजार वर्षों के संघर्ष, आस्था और पुनरुत्थान की गाथा को चित्रों और विवरणों के माध्यम से दर्शाया गया। सतयुग के स्वर्ण मंदिर से लेकर वर्तमान पाषाण मंदिर तक की यात्रा, कैलाश महामेरु प्रासाद शैली की वास्तुकला और सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। सोमनाथ पर्व पर बनाई गई रंगोली ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल और कॉलेजों की सांस्कृतिक टीमों ने शिव तांडव एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर युवाओं ने सोशल मीडिया पर #ChaloChaleinSomnath और #SomnathSwabhimanParv जैसे हैशटैग्स के जरिए इस आयोजन को डिजिटल मंचों तक पहुंचाया।

कार्यक्रम में एसडीएम अनिरुद्ध यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, जेपी सैनी, किशन बोहरा, सुरेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। बापडोली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन : 44 बुजुर्गों ने निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर में लिया स्वास्थ्य लाभ | ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
बापडोली में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का उद्घाटन करती डॉ शशि बाला।
बापडोली में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का उद्घाटन करती डॉ शशि बाला।
नारनौल। बापडोली गांव में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। जिला आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं की एक महत्वपूर्ण सौगात मिली। भवन का उद्घाटन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. श...
Continue Reading

नारनौल। समाज कल्याण विभाग के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम : युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नशा न करने की शपथ दिलाते आयोजक।
नशा न करने की शपथ दिलाते आयोजक।
नारनौल। महेन्द्रगढ़ जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें नशा मुक्त...
Continue Reading

नारनौल। साइबर जागरूकता एवं साइबर राहगीर रैली का सफल आयोजन : साइबर ठगी और नशे के खिलाफ चला जागरूकता अभियान | नारनौल में पुलिस ने दिया संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर थाना नारनौल ने साइबर जागरूकता कार्यक्रम एवं साइबर राहगीर रैली का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और स...
Continue Reading
Advertisement

Trending