ज़िला
नारनौल | हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय जनता के विश्वास की जीत : डॉ. यतेंद्र राव
नारनौल | हरियाणा निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड विजय के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा जिला महेंद्रगढ़ अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने इस अवसर पर समस्त मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता द्वारा विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर जताया गया अटूट विश्वास है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनहितैषी नीतियों तथा विकास कार्यों पर जनता की मुहर है।
डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत और समर्पण के साथ चुनाव में कार्य किया। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर सेवा भाव से काम करता है और इसी का परिणाम है कि जनता ने भाजपा को भरपूर समर्थन और आशीर्वाद दिया।
उन्होंने कहा कि इस जीत में बूथ स्तर तक कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और आमजन के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भाजपा सरकार ने केंद्र और हरियाणा में पारदर्शी शासन, बिना भेदभाव विकास और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। जनता ने विपक्ष की भ्रामक राजनीति को नकारते हुए विकास और स्थिरता की राजनीति को चुना है।
जिला मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने कहा कि यह विजय भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का कार्य करेगी। पार्टी भविष्य में भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास, सुशासन और जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का काम करेगी।
अंत में डॉ. यतेंद्र राव ने सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा जनसेवा के संकल्प के साथ लगातार जनता के बीच कार्य करती रहेगी और हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
नारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
नारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
नारनौल | गांव गहली में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण : सिकंदर गहली बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे अमूल्य
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान