ज़िला
रामपुरा | पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की अहम बैठक : एचपीवी टीकाकरण और बेटी बचाओ अभियान को लेकर दिए सख्त निर्देश
रामपुरा | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में शुक्रवार को एसएमओ डॉ. अंजली सैनी एवं प्राथमिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन शर्मा के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स, खंड आशा समन्वयक प्रवीण शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
एचपीवी टीकाकरण और बेटी बचाओ अभियान को लेकर रामपुरा पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित विभिन्न जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को गांव स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सभी कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करें और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
बैठक में 14 वर्षीय किशोरियों के एचपीवी टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। सभी आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम एवं एमपीएचडब्ल्यू को निर्देश दिए गए कि वे पात्र किशोरियों की पहचान कर अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जागरूक करें तथा अधिकतम टीकाकरण सुनिश्चित करें।
एसएमओ डॉ. अंजली सैनी ने कम लिंग अनुपात वाले गांवों में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत विशेष जागरूकता गतिविधियां चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशा, एएनएम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिलकर जनजागृति रैलियां, नुक्कड़ नाटक एवं सामुदायिक बैठकें आयोजित करें, ताकि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो सके।
बैठक में अवैध लिंग जांच एवं भ्रूण लिंग चयन जैसे गैरकानूनी कार्यों पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
इसके अलावा 11 मई से 29 मई तक चल रहे जननी सुरक्षा योजना पखवाड़े की समीक्षा करते हुए आशा कार्यकर्ताओं को वर्ष 2005 से अब तक योजना से वंचित पात्र लाभार्थियों की पहचान कर आवश्यक दस्तावेज पूरे करवाने के निर्देश दिए गए।
बैठक का उद्देश्य स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना तथा समाज में स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता को मजबूत बनाना रहा।
महेंद्रगढ़ | जिंदल परिवार ने गांव विकास के लिए दान की लाखों की भूमि : समाजसेवा और जनहित की पेश की मिसाल
नांगल चौधरी | सरस्वती विद्या मंदिर में प्रतिभाओं का सम्मान : 55 विद्यार्थियों ने हासिल की मैरिट
नारनौल | कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के आवास में घुसने का प्रयास : CCTV तार काटी | ताले तोड़े
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद