नारनौल | कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के आवास में घुसने का प्रयास : CCTV तार काटी | ताले तोड़े

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल

नारनौल | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नारनौल स्थित शिव कॉलोनी आवास पर 15-16 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ लोगों द्वारा घुसने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर उनके बड़े भाई राव देवेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक नारनौल व महावीर पुलिस चौकी में शिकायत देकर FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

CCTV तार काटने, ताले तोड़ने और हथियारबंद युवकों के घर में घुसने के प्रयास का आरोप।

CCTV तार काटने, ताले तोड़ने और हथियारबंद युवकों के घर में घुसने के प्रयास का आरोप।

शिकायत के अनुसार रात करीब 3 बजे चार-पांच युवक घर की पीछे वाली दीवार फांदकर अंदर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने सबसे पहले CCTV कैमरे की तार काटी, इसके बाद सर्वेंट क्वार्टर के दोनों कमरों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया ताकि अंदर मौजूद स्टाफ बाहर न निकल सके।

शिकायत में कहा गया है कि घर के पिछले हिस्से में बने प्रवेश द्वार पर लगा ताला किसी तेजधार हथियार से काटा गया तथा दरवाजे की कुंडी भी तोड़ दी गई। इसी दौरान सर्वेंट क्वार्टर में सो रहे स्टाफ की आंख खुल गई। जब उन्होंने कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की तो कुंडी बाहर से बंद मिली।

स्टाफ ने खिड़की से बाहर देखा तो कुछ युवक दिखाई दिए, जिनमें से एक के हाथ में पिस्टल या रिवॉल्वर तथा अन्य के पास कुल्हाड़ी और तेजधार हथियार होने का आरोप लगाया गया है। शोर होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

शिकायत में मौके पर कटे हुए ताले, टूटी कुंडी, कटी हुई CCTV तार और दीवार पर जूतों के निशान मिलने का उल्लेख किया गया है। राव देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते स्टाफ की आंख नहीं खुलती तो परिवार के साथ गंभीर वारदात हो सकती थी।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि राव नरेंद्र सिंह लगातार हरियाणा में सक्रिय अपराधी गिरोहों, माफिया नेटवर्क और संगठित अपराध के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं तथा कई गैंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे हैं। इसी कारण परिवार को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है।

घटना की सूचना रात करीब 3:20 बजे डायल 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। शिकायतकर्ता ने आरोपियों और उनसे जुड़े आपराधिक गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | हरियाणा का गौरव : वैद्य ऋषिपाल को राष्ट्रीय मंच पर तीन-तीन सम्मान | आयुर्वेद की शक्ति का हुआ सम्मान

Array
|
राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हुए वैद्य ऋषिपाल, तीन पुरस्कार जीतकर बढ़ाया महेंद्रगढ़ का मान।
राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हुए वैद्य ऋषिपाल, तीन पुरस्कार जीतकर बढ़ाया महेंद्रगढ़ का मान।
नारनौल | गांव डेरोली जाट, जिला महेंद्रगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का एक ऐतिहासिक क्षण तब सामने आया, जब ऋषि हर्बल आयुर्वेदा के वैद्य ऋषिपाल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए एक नहीं, बल्कि तीन-तीन प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए। यह स...
Continue Reading

नारनौल |मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : महेंद्रगढ़ के 20 बुजुर्ग रवाना | श्री नांदेड़ साहिब के करेंगे दर्शन

Array
|
रेवाड़ी से श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन के लिए रवाना होते तीर्थ यात्री।
रेवाड़ी से श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन के लिए रवाना होते तीर्थ यात्री।
नारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जिला महेंद्रगढ़ के 20 बुजुर्ग श्रद्धालु श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन के लिए रवाना हुए। सिरसा रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को ...
Continue Reading

नारनौल। सैनी सभा की आम बैठक में आय-व्यय पर मंथन : बैठक में करीब दो करोड़ का लेखा जोखा सर्वसम्मति से पास

Array
|
संगठन की मजबूती और समाजहित के मुद्दों पर मंथन करते सैनी सभा के पदाधिकारी।
संगठन की मजबूती और समाजहित के मुद्दों पर मंथन करते सैनी सभा के पदाधिकारी।
नारनौल। सैनी सभा नारनौल रजिस्टर्ड की त्रिवार्षिक आय-व्यय लेखा-जोखा बैठक रविवार को रेवाड़ी रोड स्थित सैनी धर्मशाला में आयोजित की गई। सभा के प्रधान बिशन कुमार सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इस आम सभा की बैठक का संचालन महासचिव निहाल सिंह सैनी ने किया। बैठ...
Continue Reading
Advertisement

Trending