रामपुरा | पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की अहम बैठक : एचपीवी टीकाकरण और बेटी बचाओ अभियान को लेकर दिए सख्त निर्देश

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| हरियाणा
रामपुरा PHC में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक में आशा वर्कर्स और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते अधिकारी।
रामपुरा PHC में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक में आशा वर्कर्स और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते अधिकारी।

रामपुरा | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में शुक्रवार को एसएमओ डॉ. अंजली सैनी एवं प्राथमिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन शर्मा के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स, खंड आशा समन्वयक प्रवीण शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

एचपीवी टीकाकरण और बेटी बचाओ अभियान को लेकर रामपुरा पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

एचपीवी टीकाकरण और बेटी बचाओ अभियान को लेकर रामपुरा पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित विभिन्न जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को गांव स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सभी कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करें और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

बैठक में 14 वर्षीय किशोरियों के एचपीवी टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। सभी आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम एवं एमपीएचडब्ल्यू को निर्देश दिए गए कि वे पात्र किशोरियों की पहचान कर अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जागरूक करें तथा अधिकतम टीकाकरण सुनिश्चित करें।

एसएमओ डॉ. अंजली सैनी ने कम लिंग अनुपात वाले गांवों में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत विशेष जागरूकता गतिविधियां चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशा, एएनएम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिलकर जनजागृति रैलियां, नुक्कड़ नाटक एवं सामुदायिक बैठकें आयोजित करें, ताकि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो सके।

बैठक में अवैध लिंग जांच एवं भ्रूण लिंग चयन जैसे गैरकानूनी कार्यों पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

इसके अलावा 11 मई से 29 मई तक चल रहे जननी सुरक्षा योजना पखवाड़े की समीक्षा करते हुए आशा कार्यकर्ताओं को वर्ष 2005 से अब तक योजना से वंचित पात्र लाभार्थियों की पहचान कर आवश्यक दस्तावेज पूरे करवाने के निर्देश दिए गए।

बैठक का उद्देश्य स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना तथा समाज में स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता को मजबूत बनाना रहा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | जिंदल परिवार ने गांव विकास के लिए दान की लाखों की भूमि : समाजसेवा और जनहित की पेश की मिसाल

Array
|
बवानिया में जिंदल परिवार ने गांव विकास के लिए दान की लाखों की भूमि
बवानिया में जिंदल परिवार ने गांव विकास के लिए दान की लाखों की भूमि
महेंद्रगढ़ | गांव बवानिया में जिंदल परिवार ने समाजसेवा और गांव के प्रति समर्पण का एक और बड़ा उदाहरण पेश करते हुए लाखों रुपये मूल्य की अपनी निजी भूमि गांव हित में दान कर दी। इस भूमि दान से गांव के रास्ते को चौड़ा किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आने-जान...
Continue Reading

नांगल चौधरी | सरस्वती विद्या मंदिर में प्रतिभाओं का सम्मान : 55 विद्यार्थियों ने हासिल की मैरिट

Array
|
सरस्वती विद्या मंदिर नांगल चौधरी
सरस्वती विद्या मंदिर नांगल चौधरी
नांगल चौधरी | सरस्वती विद्या मंदिर में आज खुशी, गर्व और सम्मान का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जहां शानदार परीक्षा परिणाम देने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। [caption id="attachment_5927" align="aligncenter" ...
Continue Reading

नारनौल | कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के आवास में घुसने का प्रयास : CCTV तार काटी | ताले तोड़े

Array
|
नारनौल में राव नरेंद्र सिंह के घर घुसने का प्रयास, CCTV तार काटी और ताले तोड़े
नारनौल में राव नरेंद्र सिंह के घर घुसने का प्रयास, CCTV तार काटी और ताले तोड़े
नारनौल | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नारनौल स्थित शिव कॉलोनी आवास पर 15-16 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ लोगों द्वारा घुसने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर उनके बड़े भाई राव दे...
Continue Reading
Advertisement

Trending