ज़िला
पलवल | विशेष टीकाकरण अभियान शुरू : नवजात से 5 वर्ष तक के बच्चों को लगाए जाएंगे टीके | 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव पर जोर
पलवल। स्वास्थ्य विभाग पलवल द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान के तहत नवजात शिशु से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को गंभीर और जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखना है। नोडल अधिकारी संजीव तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को घातक बीमारियों से बचाने के लिए समय पर टीकाकरण बेहद आवश्यक है और इसके लिए विभाग पूरी तरह से सक्रिय है।
डॉ. संजीव तंवर ने बताया कि शिशु टीकाकरण मुख्य रूप से 12 प्रकार की बीमारियों जैसे टीबी, पोलियो, डिप्थीरिया, हेपेटाइटिस बी और खसरा से बचाव के लिए किया जाता है। भारत सरकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत जन्म से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क टीके लगाए जाते हैं, जो उनके स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि बीसीजी, पेंटावेलेंट, रोटावायरस और पीसीवी जैसे मुख्य टीके 6, 10 और 14 सप्ताह की उम्र में दिए जाते हैं, जिसके बाद बूस्टर डोज भी लगाई जाती है।

स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण के दौरान मां के साथ पहुंचे बच्चे, स्टाफ ने दी जरूरी जानकारी
उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश कोई बच्चा टीकाकरण से छूट जाता है तो ऐसे बच्चों को कवर करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है। इस अभियान के तहत छूटे हुए बच्चों की सूची तैयार कर एक सप्ताह के भीतर उन्हें टीकाकरण के दायरे में लाया जाता है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर और विशेष शिविर लगाकर बच्चों को टीके लगाए जाएंगे ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पलवल जिले में निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा किया गया था और इस वर्ष भी विभाग उसी प्रतिबद्धता के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्य कर रहा है।
नूंह। रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया डिप्टी सीएमओ : स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
चंडीगढ़ | धरना-प्रदर्शन पर रोक लोकतंत्र का गला घोंटना : चौधरी अभय सिंह चौटाला | 25 सितंबर की रैली रोक कर दिखाए सरकार
नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे
-
नारनौल2 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल4 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल1 day agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
सतनाली7 days agoसतनाली | तेज आंधी-तूफान से सतनाली के ढाणा क्षेत्र में भारी नुकसान : पेड़ दो हिस्सों में टूटा | सोलर प्लेटें क्षतिग्रस्त
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई : सड़क पर रखा सामान जब्त | सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर भी कटे चालान