नारनौल। डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए हर घर अभियान : स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंची | लारवा मिलने पर दिए नोटिस

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
मोहल्लों में लारवा की जांच और लोगों को जागरूक करते स्वास्थ्य कर्मी
मोहल्लों में लारवा की जांच और लोगों को जागरूक करते स्वास्थ्य कर्मी

नारनौल। डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हर घर अभियान के तहत जिले में विशेष जांच अभियान चलाया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार के निर्देशानुसार उप सिविल सर्जन डॉ. मनीष यादव के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ला शिलाखाना और गुरुनानकपुरा क्षेत्र में घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की जांच की तथा लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।

साफ-सफाई को लेकर जागरूकता फैलाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी

साफ-सफाई को लेकर जागरूकता फैलाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी

अभियान के दौरान टीम को 5 घरों में मच्छरों का लारवा मिला, जिनके मालिकों को नोटिस जारी किए गए। वहीं 10 बुखार के मरीज भी मिले, जिनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। डॉ. मनीष यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव और बुखार के मामलों को देखते हुए नगर परिषद को फॉगिंग कराने के लिए पत्र भी लिखा गया है।

उन्होंने पंचायत विभाग, स्थानीय निकाय विभाग और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे गांवों और शहरों में साफ-सफाई को लेकर जागरूकता बढ़ाएं, ताकि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।

अभियान के दौरान टीम में मुकेश कुमार, अजय कुमार, महेश कुमार, सतीश कुमार, संजय कुमार, गुरजीत कौर (आशा वर्कर), मुकेश कुमार (फील्ड वर्कर) सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

जिले में 149 टीमों ने 11,25,295 घरों का किया सर्वे

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इस वर्ष अब तक जिले में 149 टीमों द्वारा 11,25,295 घरों का दौरा किया जा चुका है। इस दौरान 53 घरों में लारवा पॉजिटिव पाया गया, जिन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। इस वर्ष अब तक 4 डेंगू पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जबकि वर्ष 2025 में 57, 2024 में 62 और 2023 में 44 मरीज दर्ज किए गए थे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नीट पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला : युवाओं से संवाद का ऐलान

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस घोटाले ने देशभर के लाखों युवाओं का भरोसा तोड़ा है और उनके भविष्य को संकट में डाल दिया है। पीड...
Continue Reading

नारनौल | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए योग सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित : योग से ही संभव है विकसित भारत का निर्माण-डॉ शशी बाला

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल | बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय पटीकरा में सोमवार को आयुष योग सहायकों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि बाला ने की, जबकि जिला योग समन्वयक डॉ. सतीश कुमार वि...
Continue Reading

नारनौल | आईटीआई में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते डॉ. अरुण कुमार।
कार्यक्रम में संबोधित करते डॉ. अरुण कुमार।
नारनौल | भारत सरकार के नशामुक्त भारत अभियान के तहत स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्...
Continue Reading
Advertisement

Trending