ज़िला
नारनौल | ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन : बुलेट पटाखा से लेकर ओवर स्पीड तक ताबड़तोड़ चालान | रोजाना 40 तक कार्रवाई
नारनौल | ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब सख्त अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई कमल प्रकाश की टीम द्वारा नारनौल-अटेली रोड पर लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ओवर स्पीड, अचानक लाइन बदलने, रोंग पार्किंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और बुलेट मोटरसाइकिलों में पटाखा साइलेंसर लगाकर सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैफिक पुलिस की टीम रोजाना सड़क पर उतरकर करीब 30 से 40 चालान कर रही है। पुलिस का कहना है कि कई वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालते हैं। खास तौर पर तेज रफ्तार और बुलेट पटाखा बाइक चलाने वालों के खिलाफ सख्त नजर रखी जा रही है, क्योंकि इससे सड़क हादसों और आम लोगों की परेशानी दोनों में बढ़ोतरी हो रही है।
अभियान के दौरान केवल चालान ही नहीं किए जा रहे, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों को हेलमेट पहनने, लेन अनुशासन का पालन करने, वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।
ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई कमल प्रकाश की टीम का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नारनौल | आरोही मॉडल विद्यालय मंढाणा का शानदार परीक्षा परिणाम : मिठाई बांटकर मनाई खुशी
नारनौल | भाजपा सरकार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को तुरंत सुरक्षा दे : सुमित गौड़
नारनौल | कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के आवास में घुसने का प्रयास : CCTV तार काटी | ताले तोड़े
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद