नांगल चौधरी | महेंद्रगढ़ में अवैध खनन पर बवाल : मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन पर ग्रामीणों का सीधा हमला

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
महेंद्रगढ़ के दोस्तपुर में अवैध खनन पर ग्रामीणों का हंगामा, सरकार और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
महेंद्रगढ़ के दोस्तपुर में अवैध खनन पर ग्रामीणों का हंगामा, सरकार और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

नांगल चौधरी | महेंद्रगढ़ जिले के गांव दोस्तपुर में अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। गांववासियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि लगातार शिकायतों और ज्ञापनों के बावजूद प्रशासन खनन माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से अवैध खनन का खेल चल रहा है, जिससे पूरे इलाके का पर्यावरण और जनजीवन प्रभावित हो चुका है। भारी ब्लास्टिंग के कारण कई मकानों में दरारें आ गई हैं और लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं। वहीं लगातार खनन होने से भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है, जिससे आने वाले समय में पानी का संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और पंचायत भूमि का भी खुलेआम दुरुपयोग हो रहा है। धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है तथा बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

गांववासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे और समस्या से अवगत कराया, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिले। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव दोस्तपुर में अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए, खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो पंचायत भूमि को मुक्त कराया जाए और पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। गांव में अब एक ही सवाल गूंज रहा है आखिर कब जागेगी सरकार?

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | दीपांशु ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान : बालाजी स्कूल ने फिर बढ़ाया जिले का मान

Array
|
498 अंक लेकर बालाजी के दीपांशु ने प्रदेश में दूसरा व जिले में पहला स्थान किया हासिल
498 अंक लेकर बालाजी के दीपांशु ने प्रदेश में दूसरा व जिले में पहला स्थान किया हासिल
नांगल चौधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा परिणाम में एक बार फिर महेंद्रगढ़ जिले ने प्रदेशभर में अपनी मजबूत पहचान कायम रखते हुए तीसरा स्थान बरकरार रखा है। वहीं जिले के गांव भुंगारका स्थित बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नाम एक बार ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | सरस्वती विद्या मंदिर में प्रतिभाओं का सम्मान : 55 विद्यार्थियों ने हासिल की मैरिट

Array
|
सरस्वती विद्या मंदिर नांगल चौधरी
सरस्वती विद्या मंदिर नांगल चौधरी
नांगल चौधरी | सरस्वती विद्या मंदिर में आज खुशी, गर्व और सम्मान का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जहां शानदार परीक्षा परिणाम देने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। [caption id="attachment_5927" align="aligncenter" ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त : नियमों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Array
|
शिक्षा अधिकारियों तथा स्कूल संचालकों की बैठक लेते एसडीएम उदय सिंह।
शिक्षा अधिकारियों तथा स्कूल संचालकों की बैठक लेते एसडीएम उदय सिंह।
नांगल चौधरी | क्षेत्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में एसडीएम उदय सिंह ने शुक्रवार को निजी स्कूल संचालकों की बैठक लेकर सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्प...
Continue Reading
Advertisement

Trending