सिरसा | नीट परीक्षा विवाद पर भड़कीं कुमारी सैलजा : पेपर लीक ने करोड़ों युवाओं के भविष्य से किया खिलवाड़

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
कुमारी सैलजा, सांसद, सिरसा लोकसभा क्षेत्र
कुमारी सैलजा, सांसद, सिरसा लोकसभा क्षेत्र

सिरसा | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने एनईईटी परीक्षा में सामने आए कथित पेपर लीक और अव्यवस्थाओं को देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया है। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार ने मेहनती छात्रों और उनके परिवारों के सपनों को तोड़ दिया है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि 22 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने कठिन मेहनत के साथ परीक्षा दी, लेकिन लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और गड़बड़ियों ने पूरी परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य और उनके विश्वास का प्रश्न है।

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही तय की जाए और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि प्रभावित छात्रों को उचित न्याय और मुआवजा दिया जाए। प्रधानमंत्री इस गंभीर मुद्दे पर देश के युवाओं के सामने स्पष्ट जवाब रखें।

सांसद सैलजा ने कहा कि नीट यूजी 2024 भी देशभर में भारी विवादों में रहा। बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने जांच के दौरान जली हुई कॉपियों से 68 सवाल रिकवर किए थे, जो असली प्रश्न पत्र से मेल खाते पाए गए थे। सवालों के क्रमांक तक एक जैसे थे। जांच में झारखंड के हजारीबाग स्थित स्कूल का नाम सामने आया था।

रिपोर्ट में दावा किया गया था कि प्रश्न पत्र वाले एक पैकेट को निर्धारित जगह से अलग तरीके से खोला गया था। बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी कई याचिकाएं दाखिल हुई थी। कुछ छात्रों ने परीक्षा रद्द करने की मांग की थी तो कुछ ने दोबारा परीक्षा करवानें का विरोध किया था।

सांसद ने कहा कि वर्ष 2021 में नीट यूजी परीक्षा में प्रॉक्सी कैंडिडेट बैठाने का मामला सामने आया था। सीबीआई ने नागपुर के एक कोचिंग संस्थान और उसके संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप था कि कुछ छात्रों के परिवारों से मोटी रकम लेकर उनकी जगह दूसरे अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठाया गया।

जांच में दिल्ली और रांची के परीक्षा केंद्रों से जुड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ था। सीबीआई ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि कुछ आरोपी लंबे समय तक फरार रहे। 17 जुलाई 2022 को आयोजित नीट यूजी परीक्षा के बाद सीबीआई ने एक सॉल्वर गैंग के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

आरोप था कि फर्जी पहचान पत्र और दस्तावेज के जरिए असली छात्रों की जगह दूसरे लोगों को परीक्षा दिलाई गई। दिल्ली और हरियाणा के परीक्षा केंद्रों पर इस तरह की गति विधियों का खुलासा हुआ था। बाद में सीबीआई ने कई शहरों में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और चार्जशीट दाखिल की।

साल 2018 में दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर स्थित एजुकेशन सेंटर पर नीट परीक्षा में धांधली करने के आरोप लगे थे। आरोप था कि संस्थान छात्रों को परीक्षा पास करने का झांसा देता था और इसके बदले बड़ी रकम वसूलता था। मामले की शिकायत के बाद सीबीआई ने जांच शुरू की थी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर | ताऊ देवीलाल चौक से बेरूंडला तक सामाजिक एकता का संदेश : पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने किया शहीद प्रतिमा का अनावरण

Array
|
निजामपुर में पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने किया शहीद मदन गुर्जर प्रतिमा का अनावरण
निजामपुर में पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने किया शहीद मदन गुर्जर प्रतिमा का अनावरण
निजामपुर | राजस्थान देवनारायण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने रविवार को निजामपुर क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए सामाजिक एकता और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ताऊ देवीलाल च...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | 21 मई से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव का शुभारंभ : भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगी संगीतमय कथा

Array
|
अक्षय कृष्ण ठाकुर जी महाराज
अक्षय कृष्ण ठाकुर जी महाराज
महेंद्रगढ़ | शहर के रेलवे रोड स्थित मास्टर कॉलोनी (चौधरी वाली गली) के किशोरी कुंज में 21 मई 2026 से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्रीमती कौशल्या देवी शिव मंदिर ट्रस्ट एवं कॉलोनी के समस्त भक्तों की ओर से आयोजित इस सात दिवसीय संग...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | नशा मुक्त भविष्य निर्माण को लेकर 31 मई को चंडीगढ़ में राष्ट्रीय सेमिनार : महेंद्रगढ़ से भी बड़ी संख्या में युवा लेंगे भाग

Array
|
दक्षिण हरियाणा प्रभारी अशोक बुचोली
दक्षिण हरियाणा प्रभारी अशोक बुचोली
महेंद्रगढ़ | हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने तथा युवाओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आगामी 31 मई को चंडीगढ़ के जाट भवन में नशा मुक्त बनाने को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए शाहिद सामान संघर्...
Continue Reading
Advertisement

Trending