ज़िला
महेंद्रगढ़ | 21 मई से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव का शुभारंभ : भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगी संगीतमय कथा
महेंद्रगढ़ | शहर के रेलवे रोड स्थित मास्टर कॉलोनी (चौधरी वाली गली) के किशोरी कुंज में 21 मई 2026 से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्रीमती कौशल्या देवी शिव मंदिर ट्रस्ट एवं कॉलोनी के समस्त भक्तों की ओर से आयोजित इस सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 21 मई को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।
आयोजकों के अनुसार कलश यात्रा शिव मंदिर मास्टर कॉलोनी (चौधरी वाली गली) से प्रारंभ होकर कथा स्थल किशोरी कुंज पहुंचेगी। धार्मिक आस्था और भक्ति से ओतप्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कथा आयोजकों ने बताया कि जो महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होकर कलश धारण करना चाहती हैं, वे मोबाइल नंबर 8708221092 पर श्रीमती आशा गर्ग से संपर्क कर सकती हैं।
कथा प्रबंधक मामनचंद चौधरी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 21 मई से 27 मई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। कथा के दौरान वृंदावन धाम के प्रसिद्ध कथावाचक श्री अक्षय कृष्ण ठाकुर जी महाराज व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवाएंगे। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान कॉलोनी के बच्चों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और भागवत प्रसंगों से जुड़ी मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
कार्यक्रम के आठवें दिन 28 मई 2026 को सुबह 9 बजे हवन-पूजन और व्यास पूजा के साथ कथा का विधिवत समापन किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8930768855 पर संपर्क किया जा सकता है।
इस आठ दिवसीय धार्मिक आयोजन में कॉलोनी के अनेक श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता कथा प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाएंगे। इनमें सुरेश चौधरी, बालकृष्ण नांगलिया, रतन राठी, संजय राठी, माखनलाल बचीनी वाला, ओमप्रकाश बचीनी वाला, रमेश शर्मा, सुभाष बसई वाला, नरेश शर्मा, प्रेम चौधरी, जुगल राजस्थानी, सुरेंद्र चौधरी, पुरुषोत्तम चौधरी और सत्यनारायण जांगिड़ सहित अन्य भक्त विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे।
निजामपुर | बेंसरडा में शहीद मदन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का भव्य अनावरण : पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने किया जनसंवाद
निजामपुर | ताऊ देवीलाल चौक से बेंसरडा तक सामाजिक एकता का संदेश : पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने किया शहीद प्रतिमा का अनावरण
महेंद्रगढ़ | नशा मुक्त भविष्य निर्माण को लेकर 31 मई को चंडीगढ़ में राष्ट्रीय सेमिनार : महेंद्रगढ़ से भी बड़ी संख्या में युवा लेंगे भाग
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद