ज़िला
महेंद्रगढ़ | नशा मुक्त भविष्य निर्माण को लेकर 31 मई को चंडीगढ़ में राष्ट्रीय सेमिनार : महेंद्रगढ़ से भी बड़ी संख्या में युवा लेंगे भाग
महेंद्रगढ़ | हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने तथा युवाओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आगामी 31 मई को चंडीगढ़ के जाट भवन में नशा मुक्त बनाने को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए शाहिद सामान संघर्ष समिति दक्षिण हरियाणा प्रभारी अशोक बुचोली ने बताया कि सेमिनार का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।
कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे वहीं अध्यक्षता डॉ.एम एस मलिक पूर्व डीजीपी करेंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सतपाल जैन मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे। इसके अलावा यूएनए इंटरनेशनल जस्टिस काउंसिल के चेयरपर्सन मदन लाकर, वरिष्ठ अधिवक्ता रामकुमार मलिक तथा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस अनूपिंदर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
अशोक बुचोली ने कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर गंभीर चर्चा करना तथा नशा रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीतियों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में देशभर से शिक्षाविद, विशेषज्ञ, नीति निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता और विद्यार्थी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले से भी बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक संगठन एवं जागरूक नागरिक इस राष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देंगे। आयोजकों ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनजागरूकता अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।
निजामपुर | बेंसरडा में शहीद मदन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का भव्य अनावरण : पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने किया जनसंवाद
निजामपुर | ताऊ देवीलाल चौक से बेंसरडा तक सामाजिक एकता का संदेश : पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने किया शहीद प्रतिमा का अनावरण
महेंद्रगढ़ | 21 मई से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव का शुभारंभ : भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगी संगीतमय कथा
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद