ज़िला
निजामपुर | ताऊ देवीलाल चौक से बेंसरडा तक सामाजिक एकता का संदेश : पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने किया शहीद प्रतिमा का अनावरण
निजामपुर | राजस्थान देवनारायण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने रविवार को निजामपुर क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए सामाजिक एकता और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ताऊ देवीलाल चौक पर पहुंचकर किसान नेता चौधरी ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना गांव बेंसरडा पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद मदन गुर्जर की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान गांव में देशभक्ति और सम्मान का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों और युवाओं ने शहीदों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जोगिंदर अवाना ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी भाईचारे, एकता और युवाओं को सही दिशा देने से ही संभव है। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना केवल हमारा कर्तव्य नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का माध्यम भी है।
वापसी के दौरान पूर्व विधायक ने अपने मित्र चौधरी अभय सिंह पवेरा के पेट्रोल पंप पर जलपान किया, जहां सामाजिक और पारिवारिक विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान समाजसेवी विक्की पवेरा और हिम्मत सिंह भी पूरे कार्यक्रम में उनके साथ मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बनवारी जागीदार बेंसरडा , मनीष गुर्जर, सुरेश अवाना जिला प्रधान कोटपूतली आरएलडी, प्रकाश अवाना, ओमपाल डिलर, तोताराम सौदागर, मूलाराम नंबरदार, भजनलाल, कैलाश नारेडी, सुरेंद्र डीलर और महेंद्र पीटीआई सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ने बुजुर्गों और युवाओं से संवाद करते हुए समाज के विकास, शिक्षा, सामाजिक समरसता और युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की।
निजामपुर | बेंसरडा में शहीद मदन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का भव्य अनावरण : पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने किया जनसंवाद
निजामपुर | सरेली की पहाड़ियों में धधकी भीषण आग : फायर ब्रिगेड की गाड़ी के फटे टायर | वन्य जीवों पर टूटा संकट
निजामपुर | रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग : स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद