फरीदाबाद | ग्राउंड जीरो की खबर का असर : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का एक्शन | दो कर्मचारी सस्पेंड

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| हरियाणा

फरीदाबाद | बल्लभगढ़ सेक्टर-3 स्थित सरकारी अस्पताल में पार्किंग में टॉर्च की रोशनी में महिला की डिलीवरी होने के मामले में अब बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है। इस पूरे मामले को ग्राउंड जीरो न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव को मौके पर भेजा गया। उन्होंने पीड़ित परिवार, अस्पताल स्टाफ और मौके से जुड़े लोगों से पूछताछ की। परिवार द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो भी जांच में शामिल किए गए। जांच के बाद चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) डॉ. जयंत आहूजा और डिप्टी CMO डॉ. रचना की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपी।

जांच में सामने आया कि स्टाफ नर्स राखी ने परिजनों के साथ गलत व्यवहार किया, जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुखबीर ड्यूटी के समय मौके पर मौजूद नहीं था। महिला की डिलीवरी होने के बाद वह वहां पहुंचा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।

पीड़ित परिवार के अनुसार शुक्रवार-शनिवार रात करीब 2 बजे बड़ौली गांव निवासी गर्भवती बलेश को लेबर पेन होने पर अस्पताल लाया गया था, लेकिन अस्पताल का मेन गेट और इमरजेंसी वार्ड बंद मिला। काफी देर तक कोई स्टाफ मौके पर नहीं पहुंचा। हालत बिगड़ने पर मजबूरी में महिला की मां ने पार्किंग में ही टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी करवाई। महिला ने बेटे को जन्म दिया। परिवार का कहना है कि यदि समय पर डिलीवरी नहीं होती तो मां और बच्चे दोनों की जान जा सकती थी।

इस घटना के बाद सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं और रात के समय स्टाफ की मौजूदगी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई को लेकर अब यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | मामूली कहासुनी के बाद कन्फैक्शनरी संचालक पर हमला : सिर में ईंट मारने का आरोप | CCTV सामने आया

Array
|
हमले की सीसीटीवी फुटेज में नजर आते युवक
हमले की सीसीटीवी फुटेज में नजर आते युवक
फतेहाबाद | तहसील चौक स्थित श्याम मंदिर के पास शुक्रवार रात एक कन्फैक्शनरी संचालक पर कुछ युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल दुकानदार को सिर में गंभीर चोट लगने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस...
Continue Reading

नारनौल | परिवार से समाज तक जिम्मेदारी निभाने वाली रेणु दहिया बनीं चर्चा का केंद्र : पांच साल के भतीजे को बेटे से बढ़कर पालकर IIT पहुंचाया

Array
|
रेणु दहिया
रेणु दहिया
नारनौल | सैनी सभा के चुनाव में इस बार महासचिव पद को लेकर एक ऐसी महिला प्रत्याशी चर्चा के केंद्र में बनी हुई हैं, जिन्होंने समाज सेवा का संकल्प लेने से पहले अपने निजी और पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारी, त्याग और समर्पण की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्च...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | आदर्श कॉलोनी में देर रात संदिग्धों की दस्तक : CCTV में कैद हुए युवक | गुलेल लेकर घूमने से फैली दहशत

Array
|
आदर्श कॉलोनी में देर रात संदिग्ध गतिविधियां, CCTV में कैद हुए युवक।
आदर्श कॉलोनी में देर रात संदिग्ध गतिविधियां, CCTV में कैद हुए युवक।
महेंद्रगढ़ | शहर की आदर्श कॉलोनी में देर रात संदिग्ध गतिविधियों का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। कॉलोनी की गलियों में घूम रहे कुछ संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। घटना के बाद कॉलोनी निवासियों ने पुलिस से रात के...
Continue Reading
Advertisement

Trending