ज़िला
फरीदाबाद | ग्राउंड जीरो की खबर का असर : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का एक्शन | दो कर्मचारी सस्पेंड
फरीदाबाद | बल्लभगढ़ सेक्टर-3 स्थित सरकारी अस्पताल में पार्किंग में टॉर्च की रोशनी में महिला की डिलीवरी होने के मामले में अब बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है। इस पूरे मामले को ग्राउंड जीरो न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव को मौके पर भेजा गया। उन्होंने पीड़ित परिवार, अस्पताल स्टाफ और मौके से जुड़े लोगों से पूछताछ की। परिवार द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो भी जांच में शामिल किए गए। जांच के बाद चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) डॉ. जयंत आहूजा और डिप्टी CMO डॉ. रचना की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपी।
जांच में सामने आया कि स्टाफ नर्स राखी ने परिजनों के साथ गलत व्यवहार किया, जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुखबीर ड्यूटी के समय मौके पर मौजूद नहीं था। महिला की डिलीवरी होने के बाद वह वहां पहुंचा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।
पीड़ित परिवार के अनुसार शुक्रवार-शनिवार रात करीब 2 बजे बड़ौली गांव निवासी गर्भवती बलेश को लेबर पेन होने पर अस्पताल लाया गया था, लेकिन अस्पताल का मेन गेट और इमरजेंसी वार्ड बंद मिला। काफी देर तक कोई स्टाफ मौके पर नहीं पहुंचा। हालत बिगड़ने पर मजबूरी में महिला की मां ने पार्किंग में ही टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी करवाई। महिला ने बेटे को जन्म दिया। परिवार का कहना है कि यदि समय पर डिलीवरी नहीं होती तो मां और बच्चे दोनों की जान जा सकती थी।
इस घटना के बाद सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं और रात के समय स्टाफ की मौजूदगी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई को लेकर अब यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
फतेहाबाद | मामूली कहासुनी के बाद कन्फैक्शनरी संचालक पर हमला : सिर में ईंट मारने का आरोप | CCTV सामने आया
नारनौल | परिवार से समाज तक जिम्मेदारी निभाने वाली रेणु दहिया बनीं चर्चा का केंद्र : पांच साल के भतीजे को बेटे से बढ़कर पालकर IIT पहुंचाया
महेंद्रगढ़ | आदर्श कॉलोनी में देर रात संदिग्धों की दस्तक : CCTV में कैद हुए युवक | गुलेल लेकर घूमने से फैली दहशत
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद