नारनौल | रेलवे स्टेशन पर चला स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान : यात्रियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्टर: हरिसिंह
| नारनौल
रेलवे स्टेशन को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संदेश देते सामाजिक कार्यकर्ता।
रेलवे स्टेशन को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संदेश देते सामाजिक कार्यकर्ता।

नारनौल | दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच के तत्वावधान में नारनौल रेलवे स्टेशन परिसर में “स्वच्छ भारत–स्वच्छ रेलवे स्टेशन अभियान (भाग-3)” के तहत वृक्षारोपण एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंच के सदस्यों व स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

नारनौल रेलवे स्टेशन परिसर में पौधारोपण करते दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच के सदस्य।

नारनौल रेलवे स्टेशन परिसर में पौधारोपण करते दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच के सदस्य।

अभियान का नेतृत्व करते हुए अध्यक्ष अशोक कटारिया ने कहा कि बढ़ती गर्मी और लगातार कटते पेड़ों के मद्देनज़र पर्यावरण की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। इसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों व नागरिकों से अपील की कि सभी मिलकर रेलवे स्टेशन को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने में सहयोग दें।

स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच के पदाधिकारी।

स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच के पदाधिकारी।

कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष महेश बाखालिया ने बताया कि मंच की ओर से नारनौल स्टेशन अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें चंडीगढ़-बांद्रा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22451/52) को सप्ताह में दो दिन के बजाय प्रतिदिन चलाने की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी होने के बावजूद नारनौल-अटेली क्षेत्र से वहां तक पहुंचने के लिए पर्याप्त रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ब्रॉड गेज लाइन शुरू होने के बाद भी इस ट्रेन के फेरे नहीं बढ़ाए गए हैं, जबकि इसकी सख्त जरूरत है।

मंच के सदस्यों ने कहा कि नारनौल-अटेली क्षेत्र दक्षिण हरियाणा का पिछड़ा और राजधानी से दूर इलाका है। ऐसे में रेलवे सबसे सुविधाजनक साधन है, इसलिए रेलवे बोर्ड को इस मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

अभियान में पवन कुमार, जीतू कोहली, विनोद वर्मा, महावीर कुमार, प्रदीप सिंह, मनीष, सतीश, अजय, सक्षम, खुशबू और धर्मेंद्र सैनी सहित अनेक सदस्यों व स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण किया और स्टेशन परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | ब्रांच नहर में फेंकी गईं सैकड़ों मरी मुर्गियां : पानी दूषित होने का खतरा | विभाग ने पुलिस को दी शिकायत

Array
|
खासपुर-खामपुर के पास नारनौल ब्रांच नहर में पड़ी मरी हुई मुर्गियां।
खासपुर-खामपुर के पास नारनौल ब्रांच नहर में पड़ी मरी हुई मुर्गियां।
नारनौल | नहर में सैकड़ों मरी हुई मुर्गियां फेंके जाने का मामला सामने आने से सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया। घटना खासपुर और खामपुर गांव के पास नहर के किलोमीटर 22.100 के निकट की बताई जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नहर में करीब 400 से 500 मरी ह...
Continue Reading

नारनौल | जेठूका धाम में सेवा और समाजसेवा का अनूठा संगम : विशाल भंडारे व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Array
|
बाबा जेठूका धाम में सेवा और समाजसेवा के संगम का दृश्य।
बाबा जेठूका धाम में सेवा और समाजसेवा के संगम का दृश्य।
नारनौल |  रघुनाथपूरा बाबा जेठूका धाम आज आस्था, सेवा और सामाजिक सरोकार का बड़ा केंद्र बना रहा। यहां विजय हॉस्पिटल की ओर से विशाल भंडारे एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। धा...
Continue Reading

नारनौल | ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन : बुलेट पटाखा से लेकर ओवर स्पीड तक ताबड़तोड़ चालान | रोजाना 40 तक कार्रवाई

Array
|
नारनौल-अटेली रोड पर चेकिंग अभियान के दौरान कार्रवाई करती ट्रैफिक पुलिस टीम।
नारनौल-अटेली रोड पर चेकिंग अभियान के दौरान कार्रवाई करती ट्रैफिक पुलिस टीम।
नारनौल | ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब सख्त अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई कमल प्रकाश की टीम द्वारा नारनौल-अटेली रोड पर लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ओवर स्पीड, अचानक ल...
Continue Reading
Advertisement

Trending