ज़िला
फतेहाबाद | मामूली कहासुनी के बाद कन्फैक्शनरी संचालक पर हमला : सिर में ईंट मारने का आरोप | CCTV सामने आया
फतेहाबाद | तहसील चौक स्थित श्याम मंदिर के पास शुक्रवार रात एक कन्फैक्शनरी संचालक पर कुछ युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल दुकानदार को सिर में गंभीर चोट लगने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
घायल कन्फैक्शनरी संचालक नीरज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी दुकान बंद करने के बाद अपने भाई की दुकान पर गया था। वहां उसके भाई ने होटल से सब्जी लाने के लिए कहा। नीरज के अनुसार उसने अपनी बाइक धर्मशाला के पास खड़ी की, जहां चार-पांच युवक वाटर कूलर के पास खड़े होकर शराब पी रहे थे।
नीरज ने बताया कि वह भी कुछ देर वहां खड़ा हो गया। इसी दौरान उसका हाथ एक युवक से टच हो गया। इस पर युवक ने आरोप लगाया कि उसे थप्पड़ मारा गया है। नीरज के मुताबिक उसने कहा कि हाथ गलती से टच हुआ है, थप्पड़ नहीं मारा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और आरोपियों ने उसकी गर्दन पकड़ ली।
नीरज का आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपने घर और दुकान की तरफ चले गए और कुछ ही देर में परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। उसने आरोप लगाया कि छह भाइयों, तीन भांजों और तीन बहनों समेत कई लोगों ने लाठियों और हथियारों से उस पर हमला कर दिया। नीरज के अनुसार एक युवक के हाथ में छुरी भी थी।
घायल ने बताया कि 10 से 15 मिनट के भीतर आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया और उसके सिर में ईंट मार दी, जिससे वह बेहोश होकर मंदिर के बाहर गिर पड़ा। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे होश आया।
सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि घायल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नारनौल | परिवार से समाज तक जिम्मेदारी निभाने वाली रेणु दहिया बनीं चर्चा का केंद्र : पांच साल के भतीजे को बेटे से बढ़कर पालकर IIT पहुंचाया
फरीदाबाद | ग्राउंड जीरो की खबर का असर : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का एक्शन | दो कर्मचारी सस्पेंड
महेंद्रगढ़ | आदर्श कॉलोनी में देर रात संदिग्धों की दस्तक : CCTV में कैद हुए युवक | गुलेल लेकर घूमने से फैली दहशत
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद