महेंद्रगढ़ | खेत गए दो दोस्तों की नहर में डूबने से मौत : सुबह पुल के पास मिले शव | दोनों परिवारों में मचा कोहराम

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़

महेंद्रगढ़ | जिले के गांव पाथेडा में अज्ञात कारणों के चलते नहर में डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों रविवार शाम अपने खेत में गए थे, लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटे। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने उनके शव पाथेडा नहर में धरौनंदा पुल के पास पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

रविंद्र उर्फ बजरंग । (फाइल फोटो)

रविंद्र उर्फ बजरंग । (फाइल फोटो)

गांव पाथेडा निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका 34 वर्षीय भाई हेमराज और हेमराज का दोस्त रविंद्र उर्फ बजरंग रविवार शाम खेत की तरफ गए थे। देर रात तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारियों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि दोनों के शव नहर में दिखाई दिए हैं। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो रविंद्र के कपड़े और चप्पल नहर किनारे पड़े मिले, जबकि हेमराज अपने कपड़ों सहित नहर में डूबा हुआ मिला।

मृतक हेमराज । (फाइल फोटो)

मृतक हेमराज । (फाइल फोटो)

घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, जबकि उसके पिता की करीब 20 से 25 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं हेमराज अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गया है। दोनों दोस्त मजदूरी का काम करते थे और रोजाना की तरह खेत की तरफ गए थे, लेकिन वापस नहीं लौट सके।

पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों की मौत के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। गांव में पूरे दिन घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग नागरिक अस्पताल तथा मृतकों के घरों पर पहुंचे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सतनाली | सरकारी स्कूल में बच्चों से सफाई का VIDEO वायरल : फर्श धुलवाने पर उठा विवाद

Array
|
सतनाली के सरकारी स्कूल में बच्चों से सफाई करवाने का वीडियो वायरल, फर्श धोते दिखे छात्र।
सतनाली के सरकारी स्कूल में बच्चों से सफाई करवाने का वीडियो वायरल, फर्श धोते दिखे छात्र।
सतनाली | महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली कस्बा स्थित एलएनबी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से साफ-सफाई और कक्षाओं के फर्श धुलवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। ग्रा...
Continue Reading

नारनौल | गिरफ्तारी से पहले चोर बताने पर उठे सवाल : राव नरेंद्र बोले—तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली | थ्योरी कैसे तय हुई

Array
|
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
नारनौल | कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के घर में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई है। गिरफ्तारी न होने के बावजूद पुलिस की ओर से मामले को हमला या एक्सटॉर्शन गैंग से अलग बताकर चोरी के लिए से...
Continue Reading

फतेहाबाद | 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार : स्कूल में बताई आपबीती से खुला मामला

Array
|
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता दीपक
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता दीपक
फतेहाबाद। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 9 वर्षीय बच्ची ने अपने शिक्षकों को बताया कि उसके पिता उसके साथ गलत हरकत करते हैं। बच्ची की बात सामने आने के बाद मामला पुलिस और बाल कल्य...
Continue Reading
Advertisement

Trending