चंडीगढ़ | हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले : BC-A और BC-B प्रमाण पत्र मान्य | NCR में सिर्फ CNG और EV वाहनों को बढ़ावा

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| हरियाणा
चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट बैठक के बाद बड़े फैसलों की जानकारी देते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट बैठक के बाद बड़े फैसलों की जानकारी देते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में आज करीब छह घंटे तक चली हरियाणा कैबिनेट बैठक में 27 एजेंडों पर चर्चा के बाद कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने युवाओं, शिक्षा, उद्योग और इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर बड़े फैसलों की जानकारी दी।

हरियाणा कैबिनेट बैठक में युवाओं, EV नीति और औद्योगिक विकास से जुड़े अहम फैसलों पर चर्चा।

हरियाणा कैबिनेट बैठक में युवाओं, EV नीति और औद्योगिक विकास से जुड़े अहम फैसलों पर चर्चा।

युवाओं को राहत
BC-A और BC-B वर्ग के प्रमाण पत्रों को वैध मानने का फैसला लिया गया है, जिससे हजारों युवाओं को सरकारी सेवाओं और अन्य प्रक्रियाओं में राहत मिलेगी।

हरियाणा सरकार ने BC प्रमाण पत्र, EV नीति और औद्योगिक नीति 2026 पर लिए बड़े निर्णय।

हरियाणा सरकार ने BC प्रमाण पत्र, EV नीति और औद्योगिक नीति 2026 पर लिए बड़े निर्णय।

NCR में बड़ा बदलाव
सरकार ने NCR क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का फैसला लिया है। EV वाहनों के रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स में 100 फीसदी छूट देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

शिक्षा विभाग में फैसला
फील्ड कैडर के पद अब प्रमोशन और डेपुटेशन के माध्यम से भरे जाएंगे। सरकार का कहना है कि इससे विभागीय व्यवस्था मजबूत होगी।

औद्योगिक नीति को मंजूरी
कैबिनेट बैठक में औद्योगिक नीति 2026 को मंजूरी दी गई। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में बनी अनाधिकृत कॉलोनियों को विशेष नीति के दायरे में शामिल करने का फैसला लिया गया।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर फोकस
स्वयं सहायता समूहों को डेयरी स्थापित करने के लिए भूमि पट्टे पर देने को मंजूरी दी गई है, ताकि ग्रामीण स्तर पर रोजगार और आय के अवसर बढ़ सकें।

EV पॉलिसी पर मंथन
सरकार नई EV पॉलिसी पर भी काम कर रही है। फिलहाल रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स में राहत देने का फैसला लिया गया है, जबकि भविष्य में सब्सिडी योजना पर भी विचार किया जा सकता है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | गिरफ्तारी से पहले चोर बताने पर उठे सवाल : राव नरेंद्र बोले—तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली | थ्योरी कैसे तय हुई

Array
|
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
नारनौल | कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के घर में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई है। गिरफ्तारी न होने के बावजूद पुलिस की ओर से मामले को हमला या एक्सटॉर्शन गैंग से अलग बताकर चोरी के लिए से...
Continue Reading

फतेहाबाद | 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार : स्कूल में बताई आपबीती से खुला मामला

Array
|
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता दीपक
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता दीपक
फतेहाबाद। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 9 वर्षीय बच्ची ने अपने शिक्षकों को बताया कि उसके पिता उसके साथ गलत हरकत करते हैं। बच्ची की बात सामने आने के बाद मामला पुलिस और बाल कल्य...
Continue Reading

नारनौल | रोडवाल टोल पर हमला करने वाला गैंग पकड़ा : नारनौल के दो युवक गिरफ्तार | 50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप

Array
|
नीमराना पुलिस की गिरफ्त में रोडवाल टोल पर हमला करने वाले आरोपी।
नीमराना पुलिस की गिरफ्त में रोडवाल टोल पर हमला करने वाले आरोपी।
नारनौल |  राजस्थान के नीमराना क्षेत्र में हरियाणा सीमा से सटे रोडवाल टोल प्लाजा पर हुए जानलेवा हमले, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में महेंद्र...
Continue Reading
Advertisement

Trending