ज़िला
अटेली | सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन ऐलान : 31 मई को स्वास्थ्य मंत्री आवास पर देंगे ज्ञापन | वेतन बढ़ोतरी समेत कई मांगें उठीं
अटेली | ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। यूनियन के आवाहन पर 31 मई को सुबह 10 बजे अनाज मंडी अटेली में एकत्रित होकर स्वास्थ्य मंत्री के आवास कार्यालय तक पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार से न्यूनतम वेतन बढ़ाने, समय पर वेतन जारी करने और सरपंचों की मनमानी पर रोक लगाने जैसी प्रमुख मांगें उठाई हैं।
विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान ईश्वर सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपए किया जाए तथा कर्मचारियों का वेतन प्रत्येक माह निश्चित तारीख के अनुसार सीधे खातों में डाला जाए। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर सरपंचों द्वारा मनमाने तरीके से कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई की जाती है, जिस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए।
यूनियन ने मांग रखी कि सफाई कर्मचारियों को हर वर्ष 10 हजार रुपए के सफाई उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। इसके अलावा प्रेस भत्ता, तेल-साबुन भत्ता लागू किया जाए तथा कर्मचारियों को अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं दी जाएं। कर्मचारियों ने पीएफ और नौकरी की गारंटी की मांग भी उठाई ताकि सफाई कर्मचारी अपने परिवार का पालन-पोषण सम्मानजनक तरीके से कर सकें।
यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान कृष्ण कुमार, अश्वनी कुमार, सविता देवी, सुनीता देवी, विक्रम सिंह, शारदा देवी, सुनील कुमार, कृष्णा देवी, अनिल कुमार, ललिता देवी, ममता देवी, रिंकू देवी, विनोद कुमार, जोगिंदर सिंह, लक्ष्मण, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार और ईश्वर सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
अटेली | राजकीय स्कूल कांटी के मेधावियों का भव्य सम्मान : बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन पर गांव में निकली जागरूकता रैली
अटेली | 132 केवी पावर हाउस में स्पार्किंग से लगी आग : 70 गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित | निगम को 16 लाख का नुकसान
अटेली | पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण : बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट के नेतृत्व में प्रदर्शन
-
निजामपुर2 months ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद