अटेली | 132 केवी पावर हाउस में स्पार्किंग से लगी आग : 70 गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित | निगम को 16 लाख का नुकसान

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली

अटेली। कस्बे के 132 केवी पावर हाउस प्लांट में सोमवार दोपहर अचानक स्पार्किंग होने से भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारण आसपास के करीब 70 गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई, वहीं बिजली निगम को भी लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अटेली स्थित 132 केवी पावर हाउस से गणियार, कांटी, भीलवाड़ा, महासर तथा दुबलाना के 33 केवी पावर हाउस जुड़े हुए हैं। इन फीडरों के माध्यम से लगभग 70 गांवों में बिजली सप्लाई की जाती है। सोमवार को अचानक प्लांट में स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग लगने से बिजली उपकरणों और केबलों को भारी नुकसान पहुंचा।

घटना के बाद कई गांवों की बिजली सप्लाई तुरंत बाधित हो गई। हालांकि जहां तारों के माध्यम से सप्लाई दी जा रही थी, वहां कुछ घंटों बाद बिजली बहाल कर दी गई, लेकिन जिन क्षेत्रों में केबल के जरिए सप्लाई होती है, वहां अभी भी बिजली व्यवस्था प्रभावित बनी हुई है। आग के कारण केबल जल गई, जिसके चलते मरम्मत कार्य जारी है।

घटना के समय पावर हाउस परिसर में धुआं और आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को फैलने से रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

बिजली निगम के एसडीओ दीपक कुमार ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली लोड बढ़ा हुआ था। इसी दौरान स्पार्किंग होने से आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में लगभग 16 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां तारों से सप्लाई थी, वहां बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई है, जबकि केबल जलने के कारण बाधित सप्लाई को भी जल्द शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना के बाद प्रभावित गांवों के लोगों को गर्मी के बीच बिजली कटौती से परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं ताकि जल्द से जल्द पूरी सप्लाई बहाल की जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन ऐलान : 31 मई को स्वास्थ्य मंत्री आवास पर देंगे ज्ञापन | वेतन बढ़ोतरी समेत कई मांगें उठीं

Array
|
अटेली में वेतन बढ़ोतरी और नौकरी सुरक्षा की मांग उठाते सफाई कर्मचारी।
अटेली में वेतन बढ़ोतरी और नौकरी सुरक्षा की मांग उठाते सफाई कर्मचारी।
अटेली | ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। यूनियन के आवाहन पर 31 मई को सुबह 10 बजे अनाज मंडी अटेली में एकत्रित होकर स्वास्थ्य मंत्री के आवास कार्यालय तक पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार...
Continue Reading

अटेली | राजकीय स्कूल कांटी के मेधावियों का भव्य सम्मान : बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन पर गांव में निकली जागरूकता रैली

Array
|
अटेली के स्कूल कांटी में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
अटेली के स्कूल कांटी में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
अटेली । ग्राम पंचायत कांटी एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी के स्टाफ ने सोमवार को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का भव्य अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य दिनेश यादव ने की जबकि मं...
Continue Reading

अटेली | पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण : बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट के नेतृत्व में प्रदर्शन

Array
|
पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में मंडी अटेली में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में मंडी अटेली में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
अटेली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में गांव छापड़ा सलीमपुर और सुरानी के ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बहुजन समाज पार्टी के नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी क...
Continue Reading
Advertisement

Trending