ज़िला
महेंद्रगढ़ | लघु सचिवालय में समाधान शिविर आयोजित : एसडीएम योगेश सैनी ने सुनीं जनसमस्याएं | अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
महेंद्रगढ़ | लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय के कोर्ट रूम में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम योगेश सैनी ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
समाधान शिविर में पानी, बिजली और पेंशन संबंधी शिकायतें सुनते प्रशासनिक अधिकारी।
समाधान शिविर के दौरान नागरिकों ने पानी, बिजली, पेंशन, राजस्व मामलों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, सड़क व सफाई व्यवस्था, जलभराव और अवैध अतिक्रमण जैसी समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा। एसडीएम योगेश सैनी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित निवारण करना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और हर शिकायत का निष्पक्ष व प्रभावी समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतकर्ता को समाधान की पूरी जानकारी दी जाए।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर केवल औपचारिकता नहीं बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे शिविरों से आमजन का शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है तथा लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे प्रशासन तक पहुंचने का अवसर मिलता है।
शिविर में सहायक रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही कई शिकायतों का समाधान किया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निपटारे का आश्वासन दिया गया।
सतनाली | सरकारी स्कूल में बच्चों से सफाई का VIDEO वायरल : फर्श धुलवाने पर उठा विवाद
नारनौल | गिरफ्तारी से पहले चोर बताने पर उठे सवाल : राव नरेंद्र बोले—तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली | थ्योरी कैसे तय हुई
फतेहाबाद | 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार : स्कूल में बताई आपबीती से खुला मामला
-
निजामपुर2 months ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद