ज़िला
नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचे 125 नागरिक : डीसी अनुपमा अंजली बोलीं– हर शिकायत का तय समय में हो समाधान
नारनौल | आमजन की समस्याओं के त्वरित और स्थायी समाधान को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। समाधान शिविर में कुल 125 नागरिकों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्वयं शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को तय समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर के दौरान अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करतीं उपायुक्त अनुपमा अंजली, जन शिकायतों के त्वरित निपटान पर दिया जोर।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि आमजन को अपनी जायज समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य मकसद लोगों की शिकायतों को सीधे सुनकर उनका त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान शिविर सहित अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटाया जाए।
डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शिकायतों पर दी जाने वाली एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) की लगातार मॉनिटरिंग की जाती है। इसलिए अधिकारी किसी भी शिकायत पर रिपोर्ट लगाते समय पूरी पारदर्शिता और तथ्यात्मक जानकारी दें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की खानापूर्ति या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का समाधान ऐसा होना चाहिए जिससे शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो सके।
समाधान शिविर में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने पानी, बिजली, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, राजस्व मामलों, सड़क और सफाई व्यवस्था, जलभराव तथा अवैध अतिक्रमण से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। कई शिकायतों पर मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
शिविर के बाद उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। बैठक में सीएम विंडो और सोशल मीडिया ट्रैकर पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की गई। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने वाली शिकायतों को भी पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ हल किया जाए ताकि लोगों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, सीईओ निर्मल नागर, नगराधीश डॉ. मंगलसैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहा है।
नारनौल | गिरफ्तारी से पहले चोर बताने पर उठे सवाल : राव नरेंद्र बोले—तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली | थ्योरी कैसे तय हुई
नारनौल | रोडवाल टोल पर हमला करने वाला गैंग पकड़ा : नारनौल के दो युवक गिरफ्तार | 50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप
नारनौल | जल संरक्षण अभियान के तहत अवैध कनेक्शनों की पहचान : लोगों को किया जागरूक
-
निजामपुर2 months ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद