नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचे 125 नागरिक : डीसी अनुपमा अंजली बोलीं– हर शिकायत का तय समय में हो समाधान

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।
आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल |  आमजन की समस्याओं के त्वरित और स्थायी समाधान को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। समाधान शिविर में कुल 125 नागरिकों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्वयं शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को तय समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान शिविर के दौरान अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करतीं उपायुक्त अनुपमा अंजली, जन शिकायतों के त्वरित निपटान पर दिया जोर।

समाधान शिविर के दौरान अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करतीं उपायुक्त अनुपमा अंजली, जन शिकायतों के त्वरित निपटान पर दिया जोर।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि आमजन को अपनी जायज समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य मकसद लोगों की शिकायतों को सीधे सुनकर उनका त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान शिविर सहित अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटाया जाए।

डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शिकायतों पर दी जाने वाली एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) की लगातार मॉनिटरिंग की जाती है। इसलिए अधिकारी किसी भी शिकायत पर रिपोर्ट लगाते समय पूरी पारदर्शिता और तथ्यात्मक जानकारी दें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की खानापूर्ति या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का समाधान ऐसा होना चाहिए जिससे शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो सके।

समाधान शिविर में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने पानी, बिजली, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, राजस्व मामलों, सड़क और सफाई व्यवस्था, जलभराव तथा अवैध अतिक्रमण से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। कई शिकायतों पर मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

शिविर के बाद उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। बैठक में सीएम विंडो और सोशल मीडिया ट्रैकर पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की गई। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने वाली शिकायतों को भी पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ हल किया जाए ताकि लोगों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, सीईओ निर्मल नागर, नगराधीश डॉ. मंगलसैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहा है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | गिरफ्तारी से पहले चोर बताने पर उठे सवाल : राव नरेंद्र बोले—तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली | थ्योरी कैसे तय हुई

Array
|
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
नारनौल | कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के घर में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई है। गिरफ्तारी न होने के बावजूद पुलिस की ओर से मामले को हमला या एक्सटॉर्शन गैंग से अलग बताकर चोरी के लिए से...
Continue Reading

नारनौल | रोडवाल टोल पर हमला करने वाला गैंग पकड़ा : नारनौल के दो युवक गिरफ्तार | 50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप

Array
|
नीमराना पुलिस की गिरफ्त में रोडवाल टोल पर हमला करने वाले आरोपी।
नीमराना पुलिस की गिरफ्त में रोडवाल टोल पर हमला करने वाले आरोपी।
नारनौल |  राजस्थान के नीमराना क्षेत्र में हरियाणा सीमा से सटे रोडवाल टोल प्लाजा पर हुए जानलेवा हमले, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में महेंद्र...
Continue Reading

नारनौल | जल संरक्षण अभियान के तहत अवैध कनेक्शनों की पहचान : लोगों को किया जागरूक

Array
|
महेंद्रगढ़ में जल संरक्षण अभियान तेज, 23 अवैध जल कनेक्शन चिन्हित
महेंद्रगढ़ में जल संरक्षण अभियान तेज, 23 अवैध जल कनेक्शन चिन्हित
नारनौल | जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायता संगठन की ओर से जिलेभर की ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभागीय टीमें गांवों में घर-घर जाकर लोगों को पेयजल संरक्षण, पानी के सही उपयोग और जल बचाने ...
Continue Reading
Advertisement

Trending