फरीदाबाद| कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को हाईकोर्ट से झटका : चुनाव याचिका पर होगी पूरी सुनवाई, HC ने कहा—आरोप गंभीर, जांच जरूरी

रिपोर्टर: GZN इनपुट डेस्क
| हरियाणा
विपुल गोयल भाजपा विधायक,फरीदाबाद
विपुल गोयल भाजपा विधायक,फरीदाबाद

 फरीदाबाद  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री और फरीदाबाद से भाजपा विधायक विपुल गोयल को बड़ा झटका देते हुए उनके खिलाफ दायर चुनाव याचिका को शुरुआती स्तर पर खारिज करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि याचिका में उठाए गए मुद्दे गंभीर प्रकृति के हैं और इनकी विस्तृत सुनवाई साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक है।

यह मामला फरीदाबाद विधानसभा सीट से जुड़ा हुआ है, जहां कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने विपुल गोयल के 2024 विधानसभा चुनाव को चुनौती दी है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान धार्मिक आधार पर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की गई और ईवीएम की बैटरी स्तर व मतगणना प्रक्रिया में कथित अनियमितताएं हुईं, जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित हुआ।

मामले की सुनवाई के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की ओर से यह दलील दी गई कि जिन घटनाओं का हवाला दिया जा रहा है, वे उस समय की हैं जब वह आधिकारिक रूप से उम्मीदवार घोषित भी नहीं हुए थे। उनके वकील ने तर्क दिया कि इस आधार पर चुनाव याचिका टिकने योग्य नहीं है और इसे प्रारंभिक चरण में ही खारिज कर दिया जाना चाहिए।

हालांकि अदालत ने इस दलील को अस्वीकार करते हुए कहा कि केवल यह आधार पूरे मामले को समाप्त करने के लिए पर्याप्त नहीं है। हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि याचिका में केवल एक ही नहीं बल्कि कई ऐसे मुद्दे उठाए गए हैं, जिन पर विस्तृत जांच और साक्ष्यों की आवश्यकता है।

न्यायालय ने यह भी ध्यान में रखा कि मतगणना प्रक्रिया को लेकर शिकायतें पहले भी दर्ज कराई गई थीं। रिकॉर्ड के अनुसार 8 अक्टूबर 2024 को शिकायत दी गई थी, जिसके बाद 9 अक्टूबर को उपायुक्त फरीदाबाद को भी शिकायत सौंपी गई। इसके अलावा 12 अक्टूबर को वीवीपैट पर्चियों के आधार पर पुनः गणना की मांग भी की गई थी।

याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने कोर्ट में दलील दी कि चुनाव में भ्रष्ट आचरण से जुड़े ठोस आरोप लगाए गए हैं, जिनमें घटनाओं का समय, स्थान और परिस्थितियां स्पष्ट रूप से दर्ज हैं। ऐसे मामलों का निपटारा केवल दस्तावेजी और मौखिक साक्ष्यों की गहन जांच के बाद ही संभव है।

हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद यह स्पष्ट किया कि चुनाव याचिका को प्रारंभिक स्तर पर समाप्त नहीं किया जा सकता और इस पर पूरी सुनवाई की जाएगी। अब इस मामले में दोनों पक्ष अपने-अपने साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। अगली सुनवाई 29 मई को निर्धारित की गई है।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आदेश चुनाव को रद्द करने या किसी निष्कर्ष पर पहुंचने जैसा नहीं है, बल्कि केवल यह दर्शाता है कि मामले में गंभीर तथ्य जुड़े हैं जिनकी न्यायिक जांच आवश्यक है।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोहतक गौड़ कॉलेज में छात्र गुटों में चले लाठी-डंडे | 2 युवक गंभीर घायल, पुलिस कार्रवाई पर सवाल : कॉलेज पार्किंग में हिंसा से तनाव

नितिन यादव
|
रोहतक के गौड़ कॉलेज की पार्किंग में छात्र गुटों के बीच लाठी-डंडों से हुई झड़प दो छात्र घायल
रोहतक के गौड़ कॉलेज की पार्किंग में छात्र गुटों के बीच लाठी-डंडों से हुई झड़प दो छात्र घायल
रोहतक  शहर के गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में मंगलवार सुबह छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें लाठी-डंडों का खुलकर इस्तेमाल हुआ। इस घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कॉलेज की पार्किं...
Continue Reading

सोनीपत में प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त | यमुना कार्य योजना के तहत कई स्थानों का निरीक्षण : पानी की गुणवत्ता और नालों की जांच तेज

नितिन यादव
|
सोनीपत में प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष नालों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए
सोनीपत में प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष नालों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए
सोनीपत   यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में यमुना कार्य योजना के तहत हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बुधवार को सोनीपत जिले में कई संवेदनशील स्थानों का विस्तृत निरीक...
Continue Reading

सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान

नितिन यादव
|
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
सिरसा  डबवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब किसान संगठनों और पुलिस के बीच एक रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। यह मामला बैंक लोन और वसूली प्रक्रिया से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के दौरान पुल...
Continue Reading
Advertisement

Trending