नारनौल | क्रेशर कारोबारी की आत्महत्या से मचा हड़कंप : AAP नेता समेत 7 पर केस | सूतखोरी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
क्रेशर कारोबारी हरीश कुमार
क्रेशर कारोबारी हरीश कुमार

नारनौल | प्रतिष्ठित क्रेशर कारोबारी हरीश कुमार की आत्महत्या का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। रेवाड़ी जिले के खोल थाना पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मृतक को आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर में आम आदमी पार्टी से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुके रविंद्र सिंह उर्फ मटरू का नाम भी शामिल होने से मामला और ज्यादा चर्चाओं में आ गया है। यह कार्रवाई मृतक के बेटे आयुष चोटिया की शिकायत पर की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार हरीश कुमार ‘बालाजी मिनरल्स’ नाम से क्रेशर और माइनिंग का कारोबार करते थे। पिछले कुछ समय से कारोबार में भारी घाटा चल रहा था, जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती चली गई। इसी बीच बाजार और साझेदारी से जुड़े कुछ लोगों ने उन पर पैसों को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

क्रेशर कारोबारी आत्महत्या मामले में AAP नेता समेत 7 लोगों पर केस दर्ज।

क्रेशर कारोबारी आत्महत्या मामले में AAP नेता समेत 7 लोगों पर केस दर्ज।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रविंद्र सिंह मटरू, हरपाल चौधरी, जैली सिंह सरपंच, परमीत सिंह, सांवरमल मीणा और अशोक मीणा समेत अन्य लोग लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। परिवार का आरोप है कि इन लोगों के दबाव के कारण हरीश कुमार का घर से निकलना तक बंद हो गया था।

क्रेशर कारोबारी हरीश कुमार

क्रेशर कारोबारी हरीश कुमार

मामले में सूतखोरी और अवैध ब्याज वसूली के गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। परिजनों का कहना है कि हरीश कुमार ने कारोबार बचाने के लिए भारी ब्याज पर कर्ज लिया था और मूलधन से कई गुना ज्यादा रकम चुका चुके थे, लेकिन इसके बावजूद आरोपी उनके साइन किए हुए ब्लैंक चेक, जरूरी दस्तावेज और गिरवी रखे गए सोने के गहने वापस नहीं कर रहे थे। आरोप यह भी है कि कुछ लोगों ने उनके क्रेशर और ट्रांसपोर्ट कारोबार में जबरन हिस्सेदारी मांगते हुए जान से मारने तक की धमकियां दी थीं।

बताया जा रहा है कि 12 मई की शाम मानसिक तनाव से टूट चुके हरीश कुमार ने अपनी कार में जहर खा लिया। जहर खाने के बाद उन्होंने अपने करीबी परिचितों को व्हाट्सएप पर लाइव लोकेशन भेजकर मदद मांगी। जब तक दोस्त और परिजन खोल थाना क्षेत्र में बताई गई लोकेशन पर पहुंचे, तब तक वह कार में अचेत अवस्था में मिले।

उन्हें तुरंत नारनौल के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि हरीश कुमार ने मौत से पहले एक भावुक सुसाइड नोट लिखा था और अपनी आपबीती बताते हुए वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। पुलिस को व्हाट्सएप चैट, वीडियो रिकॉर्डिंग और सुसाइड नोट सौंप दिए गए हैं, जिन्हें अब फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

सूदखोरी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में 7 आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला।

सूदखोरी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में 7 आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला।

वहीं इस पूरे मामले में GROUND ZERO NEWS से बातचीत करते हुए रविंद्र सिंह उर्फ मटरू ने कहा कि उन्हें अभी केवल इतना पता चला है कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें कानून और पुलिस जांच पर पूरा भरोसा है। पुलिस जब भी जांच के लिए बुलाएगी, वह जांच में शामिल होंगे। मटरू ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि उनका इस पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि | प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन : आधुनिक भारत के शिल्पकार बताया

GZN इनपुट डेस्क
|
नारनौल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।
नारनौल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।
नारनौल  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी महेंद्रगढ़ द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया के नेतृत्व में नारनौल अनाज मंडी चौक स्थित डाकघर के निकट स्थाप...
Continue Reading

नारनौल | हरियाणा में रक्तदान शिविर का आयोजन : 36 यूनिट रक्त एकत्रित

|
नारनौल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव एवं उपस्थित अतिथि।
नारनौल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव एवं उपस्थित अतिथि।
नारनौल | हरियाणा सरकार के पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन (रजि. नं. 41, नारनौल) एवं गो सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नारनौल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 36 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे सिविल अस्पताल नारनौ...
Continue Reading

नारनौल | मीडिया की मुहिम का बड़ा असर : मेडिकल कॉलेज की 33 केवी हॉटलाइन का काम शुरू | अब स्टाफ नियुक्ति की उठी मांग

रामचन्द्र सैनी
|
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज में 33 केवी हॉटलाइन बिजली लाइन बिछाने का चल रहा कार्य।
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज में 33 केवी हॉटलाइन बिजली लाइन बिछाने का चल रहा कार्य।
नारनौल | महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज को लेकर पिछले कई महीनों से लगातार उठ रही बिजली संकट की समस्या पर आखिरकार बड़ा समाधान निकलता नजर आ रहा है। जनहित से जुड़े इस अहम मुद्दे को स्थानीय मीडिया द्वारा लगातार प्रमुखता से उठाने के बाद हरियाणा सरकार ने गंभीरत...
Continue Reading
Advertisement

Trending