नारनौल। समाधान शिविर में 63 नागरिकों ने रखी समस्याएं : अधिकारियों ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते नगराधीश डॉ मंगल सेन।
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते नगराधीश डॉ मंगल सेन।

नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों के तहत आज लघु सचिवालय में आयोजित शिविर में कुल 63 नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस अवसर पर नगराधीश डॉ. मंगल सेन ने जनसुनवाई करते हुए शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

नारनौल समाधान शिविर में अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रखते लोग।

नारनौल समाधान शिविर में अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रखते लोग।

शिविर में नागरिकों ने मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली, पानी तथा पुलिस से संबंधित समस्याएं उठाईं। कई मामलों में लोगों ने लंबित कार्यों और दस्तावेजों में आ रही दिक्कतों को लेकर अधिकारियों से समाधान की मांग की।

नगराधीश डॉ. मंगल सेन ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और निर्धारित समय सीमा में उसका निवारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने बताया कि हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जिला मुख्यालय लघु सचिवालय सहित उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है, ताकि आमजन को अपने छोटे-बड़े कार्यों के लिए भटकना न पड़े।

शिविर में डीएसपी भारत भूषण, जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने मौके पर ही कई मामलों की जानकारी लेकर समाधान की प्रक्रिया शुरू की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | हरियाणा में रक्तदान शिविर का आयोजन : 36 यूनिट रक्त एकत्रित

हरिसिंह
|
नारनौल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव एवं उपस्थित अतिथि।
नारनौल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव एवं उपस्थित अतिथि।
नारनौल | हरियाणा सरकार के पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन (रजि. नं. 41, नारनौल) एवं गो सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नारनौल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 36 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे सिविल अस्पताल नारनौ...
Continue Reading

नारनौल | मीडिया की मुहिम का बड़ा असर : मेडिकल कॉलेज की 33 केवी हॉटलाइन का काम शुरू | अब स्टाफ नियुक्ति की उठी मांग

रामचन्द्र सैनी
|
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज में 33 केवी हॉटलाइन बिजली लाइन बिछाने का चल रहा कार्य।
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज में 33 केवी हॉटलाइन बिजली लाइन बिछाने का चल रहा कार्य।
नारनौल | महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज को लेकर पिछले कई महीनों से लगातार उठ रही बिजली संकट की समस्या पर आखिरकार बड़ा समाधान निकलता नजर आ रहा है। जनहित से जुड़े इस अहम मुद्दे को स्थानीय मीडिया द्वारा लगातार प्रमुखता से उठाने के बाद हरियाणा सरकार ने गंभीरत...
Continue Reading

नारनौल | क्रेशर कारोबारी की आत्महत्या से मचा हड़कंप : AAP नेता समेत 7 पर केस | सूतखोरी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप

हरविन्द्र यादव
|
क्रेशर कारोबारी हरीश कुमार
क्रेशर कारोबारी हरीश कुमार
नारनौल | प्रतिष्ठित क्रेशर कारोबारी हरीश कुमार की आत्महत्या का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। रेवाड़ी जिले के खोल थाना पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मृतक को आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर करने के...
Continue Reading
Advertisement

Trending