ज़िला
भाजपा पर रोजगार को लेकर कांग्रेस का हमला | हरियाणा के युवाओं के साथ अन्याय का आरोप : बाहरी उम्मीदवारों को नौकरी देने का दावा
महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है और सरकारी नौकरियों में बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता देकर प्रदेश के युवाओं के अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है।
सत्यवीर झुकिया ने कहा कि पिछले कई वर्षों की विभिन्न सरकारी भर्तियों के आंकड़े यह दर्शाते हैं कि हरियाणा के युवाओं की बजाय अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को अधिक अवसर दिए गए। उन्होंने दावा किया कि टांवर यूटिलिटीज में असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के सामान्य वर्ग के अधिकांश पद बाहरी उम्मीदवारों को मिले। इसी प्रकार सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता (सिविल), आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर (एएमओ), सिविल जज और तकनीकी शिक्षा विभाग में प्राध्यापक पदों की भर्तियों में भी बड़ी संख्या में बाहरी उम्मीदवारों का चयन किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दस वर्षों बाद हुई एएमओ भर्ती में भी अधिकांश पदों पर बाहरी अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली। वहीं एचसीएस और अन्य महत्वपूर्ण भर्तियों में भी हरियाणा के युवाओं की भागीदारी अपेक्षाकृत कम रही। झुकिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की रोजगार नीति के कारण प्रदेश का युवा खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है।
कांग्रेस नेता ने वर्ष 2019 की बिजली विभाग एसडीओ भर्ती का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उस भर्ती में हरियाणा के युवाओं की बेहद कम भागीदारी सामने आने के बाद व्यापक विरोध हुआ था, जिसके चलते सरकार को भर्ती प्रक्रिया रद्द करनी पड़ी थी। उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर और एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर भर्ती के उदाहरण देते हुए कहा कि इन भर्तियों में भी बाहरी उम्मीदवारों को अधिक अवसर दिए गए।
सत्यवीर झुकिया ने कहा कि हरियाणा का युवा आज रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है, जबकि सरकार रोजगार देने के दावों तक सीमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश के योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं को अपने ही राज्य में पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा इस स्थिति को देख रहा है और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से अपना फैसला सुनाएगा।
नारनौल | राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि : प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन | आधुनिक भारत के शिल्पकार बताया
पुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप
महेंद्रगढ़ | महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का ज्ञापन : पुनीत बुलान बोले—मांगें नहीं मानी तो होगा सड़क से सदन तक आंदोलन
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद