सतनाली। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों पर होगी रणनीति तय : सतनाली बीडीपीओ कार्यालय में कल विशेष बैठक | आंदोलन की रूपरेखा पर होगा मंथन

रिपोर्टर: विक्रम नेहरा
| सतनाली

सतनाली। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से कर्मचारियों की लंबित मांगों और भविष्य की आंदोलनात्मक रणनीति को लेकर 22 मई 2026 (शुक्रवार) को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय सतनाली में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें क्षेत्र के सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से उपस्थित रहने की अपील की गई है।

जिला सचिव जगदीश प्रसाद एवं जिला प्रधान पवन कुमार वाल्मीकि ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही सरकार और प्रशासन के समक्ष मांगों को प्रभावी ढंग से रखने तथा आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

यूनियन नेताओं ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में सभी कर्मचारियों की एकजुटता आवश्यक है ताकि मांगों को मजबूती से उठाया जा सके।

बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पॉलिसी बनाकर स्थायी कर्मचारी घोषित करने, नवंबर 2024 में सरकार द्वारा घोषित 26 हजार रुपये मासिक वेतन लागू करने, ईएसआई और पीएफ सुविधाओं को सही तरीके से लागू करवाने तथा ड्रेस धुलाई एवं औजार भत्ता के रूप में 8 हजार रुपये शीघ्र जारी करवाने की मांगों पर चर्चा होगी।

यूनियन पदाधिकारियों ने सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारी साथियों से समय पर बैठक में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है, ताकि कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक निर्णय लिया जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल

हरविन्द्र यादव
|
राव की ताकत या राजनीतिक असुरक्षा ? हाल ही में जिला कष्ट निवारण समितियों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न मंत्रियों के बीच ज़िलों के बंटवारे के मामले में उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह को पहले रेवाड़ी दिया गया परंतु उसके तुरंत बाद ही इसे बदलकर झज्जर कर दि...
Continue Reading

चंडीगढ़ | भीषण गर्मी के चलते 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां : CM-शिक्षा मंत्री की बैठक में समर वेकेशन एडवांस करने का फैसला

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
चंडीगढ़ |  हरियाणा में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 25 मई से शुरू करने का फैसला लिया है। पहले समर वेकेशन 1 जून से निर्धारित थीं, लेकिन मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार ने इ...
Continue Reading

सतनाली | समाधान शिविर में सुनी गईं जनसमस्याएं :अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

सुशील शर्मा
|
सतनाली खंड कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम योगेश सैनी
सतनाली खंड कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम योगेश सैनी
महेंद्रगढ़ प्रदेश सरकार की पहल पर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से चलाए जा रहे समाधान शिविर अभियान के तहत मंगलवार को सतनाली खंड कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एसडीएम योगेश सैनी ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबं...
Continue Reading
Advertisement

Trending