ज़िला
सतनाली | एबीवीपी की बड़ी जीत : राजकीय महाविद्यालय सतनाली में शुरू हुई M.A. हिंदी व पॉलिटिकल साइंस
सतनाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सतनाली नगर, जिला महेंद्रगढ़ द्वारा विद्यार्थियों के हित में उठाई गई महत्वपूर्ण मांग आखिरकार पूरी हो गई है।
एबीवीपी द्वारा राजकीय महाविद्यालय सतनाली में M.A. हिंदी और M.A. पॉलिटिकल साइंस की कक्षाएं शुरू करवाने को लेकर शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया था, जिस पर अब सकारात्मक निर्णय लेते हुए दोनों विषयों को मंजूरी दे दी गई है।
इस उपलब्धि पर एबीवीपी सतनाली नगर की पूरी इकाई में खुशी की लहर है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा का विशेष आभार जताया। साथ ही डॉ. जर्नैल सिंह, डॉ. बिरेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. कमला जी और डॉ. आशीष जी सहित अन्य स्टाफ का भी सहयोग के लिए धन्यवाद किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा ने कहा कि अब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, यह बहुत अच्छा कार्य है।
वहीं नगर अध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार ने कहा कि आस-पास के बच्चों को हायर एजुकेशन करने का सुनहरा मौका मिलेगा।
नगर मंत्री सचिन कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा विद्यार्थियों के लिए तत्पर रहती है और आगे भी विद्यार्थियों की समस्याओं को समय-समय पर उठाती रहेगी।
एबीवीपी ने हरियाणा के शिक्षा मंत्री माननीय श्री महिपाल ढांडा जी का भी हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह मांग पूरी हो सकी। इसके साथ ही महेंद्रगढ़ विधानसभा के माननीय विधायक कंवर सिंह यादव जी का भी विशेष धन्यवाद किया गया, जिनका मार्गदर्शन और समर्थन इस कार्य में महत्वपूर्ण रहा।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के डॉ. जर्नैल सिंह, डॉ. बिरेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. कमला जी, डॉ. आशीष जी सहित कॉलेज का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।
इस अवसर पर कॉलेज एलुमिनाई एसोसिएशन के प्रधान लादेन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ललित, कार्तिक, प्रिंस, परवीन, रोहित और महारथी सहित सभी कार्यकर्ता एवं कॉलेज के विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
एबीवीपी ने कहा कि यह फैसला क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा और अब उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। परिषद ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के हितों के लिए इसी प्रकार संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
सतनाली | लोक निर्माण विभाग पर किसानों की जमीन हड़पने का आरोप : मंडियाली ग्रामीणों का फूटा गुस्सा | सरकार और विभाग के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
सतनाली | तेज आंधी-तूफान और बारिश से बदला मौसम का मिजाज : भीषण गर्मी से मिली राहत | कई जगह पेड़ गिरे | बिजली सप्लाई बाधित
सतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान